तब 29 साल के आमिर खान को 12 साल की करीना कपूर कैसी लगती थीं, 15 साल बाद उनके ही साथ पर्दे पर रोमांस

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान ने करीना कपूर खान के साथ अपनी पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा शेयर किया। आमिर ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार करीना को देखा था, तब वह महज 12 साल की थीं और उन्हें बेहद क्यूट लगी थीं।

‘कॉफी विद करण’ शो में बातचीत के दौरान करीना कपूर ने आमिर खान से पूछा, ‘मेरे बारे में आपका पहला इम्प्रेशन क्या था?’ इस पर आमिर ने कहा, ‘मुझे याद है कि 12 साल की एक बहुत प्यारी-सी लड़की फिल्म अंदाज अपना अपना के सेट पर बैठी रहती थी। वह अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ आती थी और हमें बड़े ध्यान से देखती रहती थी। मुझे वह बहुत क्यूट लगी थी।’

करीना को नहीं पसंद आमिर खान की ये आदत

बातचीत के दौरान आमिर ने करीना से भी पूछा कि उनकी कौन-सी आदत उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है। इस पर करीना ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘आपकी परफेक्शन वाली आदत। यह गलत नहीं है, लेकिन हर चीज बिल्कुल वैसी ही होनी चाहिए जैसी आप चाहते हैं। जब तक वैसा नहीं होता, तब तक आप संतुष्ट नहीं होते। कभी-कभी यह थोड़ा परेशान करने वाला हो जाता है।’

आपकी (आमिर खान) परफेक्शन वाली आदत। यह गलत नहीं है लेकिन हर चीज बिल्कुल वैसी ही होनी चाहिए जैसी आप चाहते हैं। जब तक वैसा नहीं होता, तब तक आप संतुष्ट नहीं होते। कभी-कभी यह थोड़ा परेशान करने वाला हो जाता है।
करीना कपूर

15 साल बाद सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ में साथ नजर आए

आमिर खानऔर करीना कपूर ने बाद में कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों पहली बार 2009 की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ में साथ नजर आए, जिसमें आमिर ने रैंचो और करीना ने पिया का किरदार निभाया। इसके बाद 2012 में दोनों ने रीमा कागती निर्देशित थ्रिलर ‘तलाश: द आंसर लाइज़ विदिन’ में स्क्रीन शेयर की।

2022 की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखे थे दोनों

फिल्म में आमिर इंस्पेक्टर सूरजन शेखावत और करीना रहस्यमयी रोजी की भूमिका में थीं। रानी मुखर्जी भी इस फिल्म का अहम हिस्सा थीं। आमिर और करीना की आखिरी ऑन-स्क्रीन जोड़ी 2022 की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में दिखाई दी, जो हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का हिंदी रूपांतरण थी। इसमें आमिर ने लाल सिंह चड्ढा और करीना ने रूपा डिसूजा का किरदार निभाया।

Spread the love