राहुल वैद्य ने सरेआम की ‘बेडरूम की प्राइवेट बातें’! लोगों ने लगाई क्‍लास- घट‍िया आदमी, पत्‍नी का लिहाज कर लेते

सिंगर, कंपोजर और ‘बिग बॉस 14’ फेम राहुल वैद्य को सोशल मीडिया पर अलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वह इन दिनों एक्‍ट्रेस पत्‍नी दिशा परमार के साथ ‘धमाल विद पति पत्‍नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं। इसी शो का एक क्‍ल‍िप अब इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसे देखकर लोग 39 साल के राहुल को ‘घट‍िया’ और ‘चीप’ बता रहे हैं। वीडियो में, जब राहुल से उन पांच चीजों के बारे में पूछा गया जो उनकी पत्नी दिशा परमार शादी से पहले करती थीं, लेकिन अब नहीं करतीं, तो सिंगर ने पति-पत्‍नी के बीच बेडरूम वाली बेहद निजी बातों का जिक्र कर दिया। अब सोशल मीडिया यूजर्स इसे ‘अश्लील’ और उनकी पत्नी दिशा के प्रति अपमानजनक बता रहे हैं।

‘धमाल विद पति पत्‍नी और पंगा’ को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी होस्ट कर रहे हैं। यह शो ‘पति पत्नी और पंगा’ का दूसरा सीजन है, जिसमें सेलिब्रिटी कपल्स मजेदार चुनौतियों में हिस्सा लेते हैं। अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े सवालों के जवाब देते हैं। शो के हालिया एपिसोड में एक ऐसा ही सेगमेंट आया, जहां कंटेस्टेंट्स से उन पांच चीजों के नाम बताने को कहा गया, जो उनकी पत्नियां शादी से पहले करती थीं, लेकिन बाद में करना बंद कर दिया।

राहुल वैद्य ने किया ‘सेक्सुअल इंटीमेसी’ में कमी को लेकर इशारा

जब राहुल वैद्य से यह सवाल पूछा गया, तो उन्होंने सीधे तौर पर कहे बिना, इशारे से ‘शारीरिक संबंध’ की ओर इशारा किया। उनका कहने का मतलब यह था कि शादी के बाद ‘सेक्सुअल इंटीमेसी’ में कमी आ गई है। इस पर साथ मौजूद पत्‍नी दिशा परमार भी चौंक गईं और कहा, ‘तुम पागल हो क्‍या?’ शो के को-कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने तंज कसा, कहा, ‘तो फिर तुम्हारे बच्चे कैसे हुए?’ यही बातचीत अब इंटरनेअ पर वायरल हो गई है। कई यूजर्स और दर्शकों ने राहुल के रवैये पर सवाल उठाया है।

यूजर्स ने कहा- बिल्कुल घटिया, वह बिग बॉस के समय से ही ऐसा है

एक ‘रेडिट’ यूजर ने क्लिप को लेकर राहुल वैद्य की आलोचना करते हुए लिखा, ‘यह ओछी बात है। उनकी पत्नी दिशा परमार का यह बहुत बड़ा अपमान है। कम से कम दिशा का तो लिहाज कर लेते।’ एक दूसरे यूजर ने इस पर कमेंट किया, ‘यह पूरी तरह से अपनी पत्नी का अपमान और बेइज्जती करने के बारे में है।’ एक अन्‍य ने लिखा, ‘बिल्कुल घटिया। वह बिग बॉस के समय से ही ऐसे हैं। कोई सम्मान नहीं है।’

फैंस बचाव में उतरे, कहा- पूरा एपिसोड देखें, ऐसा कुछ नहीं था

हालांकि, राहुल वैद्य और दिशा परमार के फैंस ने बचाव भी किया है। उनका तर्क है कि राहुल ने स्पष्ट रूप से ‘शारीरिक संबंध’ का जिक्र नहीं किया, लेकिन क्लिप पर बहस कर रहे कई यूजर्स का कहना है कि उनका मतलब यही था। कई यूजर्स जिन्होंने पूरा एपिसोड देखा, उन्‍होंने कमेंट्स में राहुल के इशारे का मतलब भी साफ किया है।

कई दर्शकों का दावा- मेकर्स ने एपिसोड में एडिट कर दिया

हालांकि, कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि वायरल वीडियो शो के प्रोमो का है, इसमें आम तौर पर चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता हैं। यूजर ने कहा, ‘प्‍लीज पूरा वीडियो या एपिसोड देखे बिना किसी पर आरोप न लगाएं।’ एक अन्य ने दावा किया कि राहुल ने यह टिप्पणी की थी, लेकिन इसे एडिट कर दिया गया, क्योंकि यह फैमिली शो है। एक अन्‍य दर्शक ने कहा कि बाद में राहुल अपने जवाब का बचाव करते रहे और पूछते रहे कि क्या उन्हें इसके लिए पॉइंट्स मिले हैं।

राहुल वैद्य और दिशा परमार कौन हैं?

‘इंडियन आइडल 1’ के सेकेंड रनर-अप रहे राहुल वैद्य ने ‘बिग बॉस 14’ शो में ही घर के अंदर से दिशा परमार को प्रपोज किया था। इसके बाद जुलाई 2021 में दोनों ने शादी कर ली। 31 साल की दिशा खुद एक मशहूर टीवी एक्‍ट्रेस हैं। वह ‘प्‍यार का दर्द है मीठा मीठा प्‍यारा प्यारा’, ‘वो अपना सा’, ‘बड़े अच्‍छे लगते हैं 2’ और ‘बड़े अच्‍छे लगते हैं 3’ जैसे शोज के लिए जानी जाती हैं। इस कपल के घर सितंबर 2023 में बेटी नव्या का जन्म हुआ।

Spread the love