भारतीय स्पिनर कुलदीप ने जर्मनी में बैक सर्जरी कराई:इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए, फरवरी तक वापसी की उम्मीद

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने जर्मनी में बैक सर्जरी कराई है। वे बैक इंजरी से परेशान थे। चाइनामैन गेंदबाज ने मंगलवार रात को सोशल मीडिया में कुछ फोटो पोस्ट की, एक फोटो में वे अस्पताल में दिखाई दे रहे हैं। कुलदीप ने इस पोस्ट पर लिखा- 'बेहतर होने के लिए म्यूनिख में कुछ दिन।' 29 साल के कुलदीप कुछ दिनों पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में रिटेन हुए हैं। दिल्ली ने उन्हें सवा 13 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। कुलदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में आखिरी टेस्ट खेला था, फिर चोट की वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुना गया था।

BCCI ने किया था चोट का जिक्र 

BCCI के सिलेक्टर्स ने 22 नवंबर से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम जारी करते समय कुलदीप की चोट का जिक्र किया था। वे बेंगलुरु टेस्ट के बाद नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंसी भेजे गए थे, जहां मेडिकल एक्सपर्ट्स ने उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी थी।

फरवरी में वापसी की उम्मीद 

कुलदीप यादव फरवरी महीने तक मैदान पर वापसी कर सकते हैं। इसी महीने भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना है। इस वनडे टूर्नामेंट के लिहाज से टीम के लिए कुलदीप की वापसी अहम होगी। यदि ऐसा नहीं होता तो टीम इंडिया के लिए झटका साबित होगा।

कुलदीप यादव वाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 February 2025
सेंचुरियन: अफगानिस्तान के सुपरस्टार स्पिनर राशिद खान अब टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। राशिद खान ने ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़कर अब…
 01 February 2025
नई दिल्ली: दो दिलों के मिलने की ये कहानी थोड़ी पुरानी है। तब लव लेटर और ग्रीटिंग्स भेजने का जमाना था। लड़के-लड़कियां खुले आम सड़कों या रेस्टोरेंट में नहीं मिल सकते…
 01 February 2025
​सेंचुरियन: अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने सिर्फ 26 साल की उम्र में एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। राशिद अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट…
 01 February 2025
नई दिल्ली: फैंस के लिए अपने क्रिकेट हीरोज से मिलने के लिए सिक्योरिटी तोड़कर मैदान में घुसना आम बात है, लेकिन ऐसा अक्सर इंटरनेशनल मैच में होता है। मगर अरुण जेटली…
 30 January 2025
MI केप टाउन ने SA20 लीग 2025 के 25वें मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 10 विकेट से हरा दिया। बुधवार को न्यूलैंड्स में केप टाउन ने टॉस जीतकर पहले…
 30 January 2025
भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव 30 जनवरी से मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेलते नजर आएंगे। उन्हें यूपी की रणजी टीम में शामिल किया गया है। UPCA ने बुधवार को…
 30 January 2025
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल ने इंडियंन कैप्टन सूर्यकुमार यादव की बैटिंग की आलोचना की है।50 साल के इंग्लिश कमेंटेटर ने क्रिकबज पर कहा- 'आप हर गेंद को बाउंड्री पर…
 30 January 2025
ऑस्ट्रेलियाई बैटर उस्मान ख्वाजा ने गॉल टेस्ट में दोहरा शतक लगा दिया है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक श्रीलंका के खिलाफ 3 विकेट पर 475 रन…
 30 January 2025
चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी लाहौर में 16 फरवरी को होगी। इसका आयोजन महाराजा रणजीत सिंह के बनवाए हजूरी बाग किले में होगा। इतना ही नहीं, यहां फोटो शूट के…
Advt.