पिछड़ा वर्ग की छात्रवृत्ति की केन्द्र की राशि शीघ्र मिलेगी

राज्य के पिछड़ा वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति एवं छात्रावास के केन्द्र के अंश की राशि शीघ्र मिलेगी। यह जानकारी मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जनजाति कल्याण श्री अजीत केशरी और केन्द्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में अतिरिक्त सचिव श्रीमती कैरलिन खोंगवार देशमुख के साथ विगत दिवस हुई बैठक में दी गई। बैठक में अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु जनजाति कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री केसरी ने छात्रवृत्ति एवं छात्रावास के लिए मिलने वाली केन्द्रांश की राशि को शीघ्र जारी करने की बात कही। उन्होंने छात्रवृत्ति के संबंध में केन्द्र और राज्य में आय एवं राशि के संबंध में एकरूपता लाने के संबंध में भी चर्चा की। साथ ही छात्रावास भवन निर्माण में बढ़ी हुई दर से राशि देने के लिए कहा। अपर मुख्य सचिव श्री केसरी ने कहा कि विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध-घुमन्तु समुदाय की 51 जातियों में 10 अनुसूचित जाति, 14 अन्य पिछड़ा वर्ग और शेष 27 सामान्य वर्ग में आती हैं। उन्होंने विमुक्त, घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु समुदाय की सामान्य वर्ग की 27 जातियों को भी अन्य पिछड़ा वर्ग अथवा अनुसूचित जाति वर्ग में शामिल करने के लिए कहा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की केन्द्र सरकार में अतिरिक्त सचिव श्रीमती देशमुख ने बैठक में दिए गए सभी सुझावों पर विचार कर शीघ्र कार्यवाही करने की बात कही।

अपना बुलेटिन का ऐप डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Download App


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2024
उप मुख्यमन्त्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिये हैं कि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय पदों में भर्ती की प्रक्रिया प्राथमिकता से पूर्ण की…
 15 October 2024
राज्य के पिछड़ा वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति एवं छात्रावास के केन्द्र के अंश की राशि शीघ्र मिलेगी। यह जानकारी मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं…
 15 October 2024
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मंगलवार को जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में स्थित लक्ष्मीबाई कन्या छात्रावास का जायजा लिया। इस अवसर पर…
 15 October 2024
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एमआईजी थाना क्षेत्र में मंदिर में पूजा कर रही 54 वर्षीय महिला के साथ युवक ने अश्लील हरकत की। मामले में पुलिस ने आरोपी यासिन…
 15 October 2024
 उज्जैन। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग क्षरण मामले में मंगलवार को विशेषज्ञों का दल जांच के लिए आ सकता है। सूत्र बताते हैं इसमें एएसआई, जीएसआई तथा केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की के विशेषज्ञ…
 15 October 2024
भोपाल । आगामी त्योहारी सीजन के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने दीपावली और छठ त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम…
 15 October 2024
 जबलपुर  । जबलपुर के कटंंगी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के पीछे उसके गांव का एक अन्य युवक था, जिसने हत्या के लिए दोस्ती करके धोखे से युवक को मौत…
 15 October 2024
भोपाल: वापसी से पहले मानसून की मनमानियां जारी हैं। प्रदेश के कई अंचलों में जमकर बारिश हो रही है। ऐसी बारिश, जैसे सावन के महीना चल रहा हो। सोमवार को कई…
 15 October 2024
भोपाल: दुर्गा जी के विसर्जन के बाद से राजधानी भोपाल में एक बार फिर बिजली कटौती का सिलसिला चल पड़ा है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार अलग—अलग इलाकों में बिजली…
Advt.