‘सोनाक्षी की ट्रोलिंग में BJP IT सेल का हाथ’, शत्रुघ्न सिन्हा का दावा- ये हमले ऑर्गेनिक नहीं, पैसे देकर कराए

दिग्गज एक्टर और नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बेटी सोनाक्षी सिन्हा की राजनीति में एंट्री को लेकर बात की और साथ ही BJP-IT सेल पर उनकी बेटी को ट्रोल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमले ऑर्गेनिक नहीं होते क्योंकि जिन लोगों से ये हमले करवाए जाते हैं, उन्हें समझ ही नहीं होती कि वो क्या बोल रहे हैं या कर रहे हैं। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर जब कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों का आंदोलन चल रहा था, तो सोनाक्षी उस समय खूब मुखर रही थीं और बेधड़क होकर छात्रों का समर्थन किया था। इस कारण सोनाक्षी कुछ कुछ लोगों के निशाने पर भी आ गई थीं। कुछ न जहां सोनाक्षी के दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शन को सपोर्ट करने पर सवाल उठाए, तो कुछ ने झारखंड में चल रहे प्रोटेस्ट पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल दागे।

‘एबीपी न्यूज’ को दिए इंटरव्यू में जब शत्रुघ्न सिन्हा से इसी बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया और बताया कि उनकी बेटी ने कुछ दिन पहले भी झारखंड के छात्रों का पुरजोर समर्थन किया था। सोनाक्षी की मज़बूत राजनीतिक राय को देखते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनकी बेटी कभी-कभी उनकी अपनी राय से भी ज्यादा मजबूत और बेबाक हो सकती हैं।

BJP IT सेल ने सोनाक्षी के खिलाफ ट्रोलिंग करवाई

वहीं, उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की ट्रोलिंग को लेकर कहा कि इसके लिए BJP-IT सेल जिम्मेदार है। उन्होंने ट्रोल्स को पैसे देकर उनकी बेटी की ट्रोलिंग करवाई। शत्रुघ्न सिन्हा बोले, ‘कई लोग जो हैं, ट्रोल करने वाले, खिलाफत करते हैं, जो हंगामा करने की कोशिश करते हैं, वो पेड ट्रोल्स होते हैं। हमारी भारतीय जनता पार्टी का जो आईटी सेल है, वो सोनाक्षी के खिलाफ ट्रोलिंग करवाते हैं। वो ऑर्गेनिक ट्रोलिंग नहीं है, जो खुद से होती है। ये तो कराई जाती है। पेड ट्रोल्स हैं। बेचारे आते हैं। उनको पता भी नहीं है कि क्या बोलना है। लेकिन सोनाक्षी ने ये अच्छा कह दिया कि मैं तो देखती ही नहीं हूं बहुत जान है।’

क्या पॉलिटिक्स में आएंगी सोनाक्षी? शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया

जब पूछा गया कि सोनाक्षी जितनी पॉलिटिकल लगती हैं, उस हिसाब से आपको लगता है कि भविष्य में वह पॉलिटिक्स में आएंगी, तो शत्रुघ्न सिन्हा बोले, ‘ मैं कह नहीं सकता, पहले तो मैं पूछता भी था। मैं यही कह सकता हू कि वो बेहद काबिल पिता की बेहद काबिल बेटी है।’

बता दें कि CJP प्रोटेस्ट के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने सिर्फ उनका और छात्रों का समर्थन किया था, बल्कि जब सोनम वांगचुक को जबरदस्ती वहां से हटाकर अस्पताल ले जाया गया, तो उस घटना की भी एक्ट्रेस ने निंदा की थी। साथ ही जब वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे थे, तो सोनाक्षी ने एक वीडियो जारी कर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए थे, और लोगों से अपील की थी कि वो उनके सपोर्ट में खड़े हों। सोनाक्षी ने वीडियो में कहा था, ‘वांगचुक सर, हम आपको खोना नहीं चाहते। बहुत सारे लोग चुप हैं। तो मुझसे तो नहीं रहा गया, अब जो होना है होगा, नो प्रॉब्लम लेकिन मैं चुप नहीं बैठ सकती।’यह कब तक चलेगा? क्या इस आदमी की जान चले जाने के बाद आप उठकर खड़े होंगे? और इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?’
Spread the love