नई दिल्ली: भारी बजट के बावजूद रेलवे ट्रेनों की साफ-सफाई करने में फिसड्डी साबित हो रहा है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ( कैग ) की हाल में आई रिपोर्ट में इस बारे में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रेनों में सफाई व्यवस्था से 50 फीसदी यात्री असंतुष्ट नजर आए हैं। ऐसे में रेलवे की सफाई व्यवस्था, बायो-टॉयलेट के रखरखाव में दिए जा रहे फंड के सही इस्तेमाल न होने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रेनों में ऑनबोर्ड सफाई व्यवस्था 50 फीसदी यात्रियों को पसंद नहीं आई। ऐसे में उन यात्रियों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है जो लंबी दूरी की यात्रा करते हैं। ट्रेनों में साफ सफाई न होने हेल्थ संबंधी समस्या बढ़ने का खतरा रहता है। ऐसे में रेलवे की लापरवाही इन यात्रियों पर भारी पड़ रही है।