बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।
अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई कर सिस्टम के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
ठेकेदार दो माह पहले कदमनारा से लवानापारा तक 5 किमी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर भाग गया।