मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल Instagram से कितनी कमाई करेंगे? राष्ट्रपति मुर्मू के पूर्व ADC का नया प्लान तैयार

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई करने वाले हैं। अब तक 1500 से ज्यादा लोगों ने उनके एक्सक्लूसिव पोस्ट के लिए सब्सक्रिप्शन ले लिया है। iPhone यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन की कीमत 199 रुपये प्रति महीना और Android यूजर्स के लिए 180 रुपये है। उनके बढ़ते सब्सक्राइबर बेस ने कई सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। लोग उनकी लोकप्रियता और पेड कंटेंट की मांग पर चर्चा कर रहे हैं। उनकी ऑनलाइन एक्टिविटीज लगातार लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

क्या है मेजर सांब्याल का नया प्लान

मेजर सांब्याल पेड सब्सक्राइबर्स को खास कंटेंट, सब्सक्राइबर बैज और सोशल चैनलों का एक्सेस देते हैं। सब्सक्राइबर्स को ‘मुझसे कुछ भी पूछें’ वाले सेशन, अर्ली एक्सेस या रिलीज और कोचिंग भी मिलती है। हालांकि, इसमें यह नहीं बताया गया है कि कोचिंग में क्या-क्या शामिल है। अभी उनके पास सब्सक्राइबर्स के लिए पांच खास स्टोरीज और एक रील उपलब्ध है।

समझिए कमाई का हिसाब-किताब

1500 सब्सक्राइबर्स के आधार पर एंड्रॉयड वालों से करीब 2.70 लाख रुपये और यदि सभी iPhone वाले हों, तो लगभग 3 लाख की कमाई होगी। वहीं 2000 सब्सक्राइबर्स के आधार पर एंड्रॉयड वालों से 3 लाख 60 हजार रुपये महीने के और Iphone वालों से लगभग 4 लाख रुपये प्रति माह की कमाई होगी।

सब्सक्राइबर्स को क्या मिलेगा?

  • एक्सक्लूसिव कंटेंट: उनके खास पोस्ट, स्टोरीज और रील्स।
  • सब्सक्राइबर बैज: कमेंट या मैसेज करते समय नाम के आगे एक खास बैज दिखता है।
  • लाइव सेशन और AMA: ‘आस्क मी एनीथिंग’ और लाइव बातचीत में शामिल होने का मौका।
  • गाइडेंस या कोचिंग: करियर या प्रेरणा से जुड़े विषयों पर सीधे बातचीत और अर्ली एक्सेस।

सालाना कमाई का अनुमान

अभी वर्तमान के सब्सक्राइबर्स बेस के हिसाब से उनकी सालाना ग्रॉस कमाई 34 लाख रुपये से लेकर 37.5 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है। यानी मेजर सांब्याल के जितने सब्सक्राइबर्स बढ़ेंगे उतनी ही उनकी कमाई बढ़ जाएगी।

Spread the love