दांत बेहद जरूरी अंग है, जो खाना चबाने में मदद करते हैं, जिससे पेट में जाकर खाना आराम से पच जाता है। यह आपकी मुस्कुराहट को भी आकर्षक बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह दांत आपके मुंह के अलावा भी कई जगह निकल सकते हैं। एक मामला तो बेहद अजीब (Bizarre) था कि खुद डॉक्टर देखकर चौंक गए। सबसे खास बात यह है कि यह केस भारत का ही है, जिसे अमेरिकन अकेडमी ऑफ ऑप्थाल्मोलॉजी (AAO) में दर्ज किया गया है। इस अजीबोगरीब मामले में एक किशोर की आंख के ऊपर 2 नुकीले दांत निकल आए थे।
इस स्थिति को कहते हैं एक्टोपिक टूथ इरप्शन
अभी तक मिले थे ऐसे केस
हालांकि, असामान्य जगह दांतों का विकास होने के मामले पहले भी मिल चुके हैं। AAO की रिपोर्ट के मुताबिक, मेडिकल लिटरेचर में नेजल कैविटी, आंख के नीचे, नथनों के अंदर, मैक्सिलरी साइनस (चीकबोन के अंदर का हिस्सा) के अंदर दांतों का विकास देखा जा चुका है। लेकिन आंख के ऊपर वाले हिस्से में ऐसा मामला ना पहले कभी देखा गया और ना सुना गया। स्टडी की को-ऑथर डॉ. मेघना तंवर के मुताबिक, इस केस में दांत सुपीरियर ऑर्बिट में मौजूद था, जो अपर आई सॉकेट में स्थित होता है।
कुछ महीने रही सूजन
सर्जरी से हटाए गए दांत
रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने सर्जरी करके पलक के ऊपर से दांत हटा दिए और जांच के मुताबिक, किसी और एक्टोपिक टीथ के होने की संभावना भी नहीं है। मेघना तंवर ने बताया कि यह दुनिया का पहला ऐसा दुर्लभ मामला है, जहां दांत डेंटल आर्क के पूरा बाहर विकसित हो रहे थे। यह देखकर हम खुद सरप्राइज थे।