आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ में भारतीय खिलाड़ियों को दबदबा, पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में जीते अवॉर्ड

दुबई: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने सितंबर के प्लेयर ऑफ द मंथ की घोषणा कर दी है। महिला और पुरुष दोनों ही कैटेगरी में भारतीय खिलाड़ी ने यह अवॉर्ड जीता। पुरुष कैटेगरी में भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल प्लेयर ऑफ द मंच चुने गए। वहीं महिला कैटेगरी में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने यह अवॉर्ड जीता।

शुभमन गिल ने पांचवीं बार जीता अवॉर्ड

शुभमन गिल के साथ अवॉर्ड की रेस में भारत के ही अभिषेक शर्मा और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा था। सितंबर में शुभमन गिल ने भारत के लिए दो वनडे मैच खेले थे। इनमें उन्होंने 110 और 223 रनों की पारी खेली। गुवाहाटी में गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे इतिहास के रनचेज का सबसे बड़ा स्कोर 223 रन बनाया था। उन्होंने 117 गेंदों पर वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक भी ठोका।

शुभमन गिल को रिकॉर्ड पांचवीं बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है। इससे पहले गिल जनवरी 2023, सितंबर 2023, फरवरी 2025 और जुलाई 2025 में यह अवॉर्ड जीत चुके हैं। वह सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी भी हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम तीन बार आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ रहे चुके हैं।

शेफाली वर्मा का ऑलराउंडर खेल

महिला कैटेगरी में शेफाली वर्मा ने श्रीलंका की चमारी अटापट्टू और भारत की ही श्री चरणी को पछाड़ा। सितंबर में भारत ने एशिया कप का खिताब जीतने के साथ ही एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। शेफाली ने सितंबर में खेले 7 टी20 इंटरनेसनल मैचों में 360 रन बनाए। उनका औसत 72 और स्ट्राइक रेट 185 का रहा। इस दौरान उन्होंने दो फिफ्टी और एक शतक लगाया। शेफाली ने एशिया कप के सेमीफाइनल और फाइनल में फिफ्टी ठोकी थी तो एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में 100 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में भी 6 विकेट चटकाए।

Spread the love