कर्नाटक CM का दावा- 12 विधायकों ने दो शादियां कीं:बोले- बेंगलुरु आने वाले वापस नहीं जाते; यहां 12 साल में 40 लाख आबादी बढ़ी

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के ‘करीब 12 विधायकों की दो शादियां हैं’ वाले बयान पर विवाद हो गया है। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा में बेंगलुरु में बढ़ते शहरीकरण और आबादी पर बात करते हुए यह टिप्पणी की।

शिवकुमार ने कहा- बेंगलुरु आने वाले लोग वापस नहीं जाते। यहां रहने वाले करीब एक दर्जन विधायकों की दो शादियां हैं और मैं उनकी लिस्ट दे सकता हूं। इसके बाद भाजपा नेताओं ने उनसे इन विधायकों के नाम बताने की मांग की।

2011 की जनगणना के मुताबिक बेंगलुरु की आबादी 96 लाख थी। 2023 की केंद्रीय भूजल बोर्ड की रिपोर्ट के अनुमान के मुताबिक यह बढ़कर 1.36 करोड़ हो गई। यानी करीब 12 साल में शहर की आबादी में लगभग 40 लाख की बढ़ोतरी हुई।

शिवकुमार ने बेंगलुरु के विकास का जिक्र किया

शिवकुमार ने कहा कि केम्पेगौड़ा ने बेंगलुरु बनाया, केंगल हनुमंतैया ने विधान सौध बनाया और एसएम कृष्णा ने शहर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि दूसरे इलाकों से आने वाले लोग यहां बस जाते हैं।

शिवकुमार ने धारवाड़ और दक्षिण कन्नड़ समेत कुछ जिलों से आने वाले विधायकों का भी जिक्र किया, लेकिन किसी का नाम नहीं बताया।

BJP बोली- बाहर से आए सभी विधायकों पर सवाल उठे

विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने शिवकुमार के बयान को गैर-जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अब बेंगलुरु के बाहर से आए विधायकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अशोक ने बताया कि वह खुद बेंगलुरु में पैदा हुए और यहीं पले-बढ़े हैं।

वहीं बेंगलुरु की राजाजीनगर सीट से भाजपा विधायक एस. सुरेश कुमार ने कहा कि शिवकुमार ने यह बात भले ही मजाक में कही हो, लेकिन विधानसभा में ऐसी टिप्पणी सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को कहा कि उनकी ‘मोटी चमड़ी’ उन्हें आलोचना से बचाती है। उन्होंने विपक्षी DMK पर पुराने भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर आलोचना की। मदारंथकम में विजय अपनी पार्टी TVK की उम्मीदवार मरागाथम कुमारवेल के लिए प्रचार कर रहे थे। यह प्रचार 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए था। 

Spread the love