कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए (India-A vs Australia-A) के बीच खेली जा रही अनाधिकृत वनडे सीरीज (ODI Series) के पहले मैच में जीत के बाद दूसरे वनडे में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और तीसरा वनडे निर्णायक बन गया था। इस तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए टीम को 318 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। जवाब में इंडिया-ए टीम ने जोरदार अंदाज में 24 बॉल बाकी रहते ही इतना बड़ा टारगेट हासिल कर लिया। इसके पीछे खास योगदान रहा भारत के उभरते हुए धुरंधर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का, जिन्होंने ऐसी पारी खेली कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बस देखते रह गए और लिस्ट-ए क्रिकेट (वनडे फॉर्मेट) में एक नया आंकड़ा व रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। गुवाहाटी में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 408 रनों […]
नई दिल्ली: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट पर अड़ा हुआ है। यह मैच कोलंबो में 15 फरवरी को खेला जाना था, जिसमें अपनी टीम […]
गुवाहटी: आईपीएल 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स ने 27 रन से हरा दिया। बारिश से प्रभावित यह मैच 11-11 ओवर का ही खेला गया। इस मैच […]