कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए (India-A vs Australia-A) के बीच खेली जा रही अनाधिकृत वनडे सीरीज (ODI Series) के पहले मैच में जीत के बाद दूसरे वनडे में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और तीसरा वनडे निर्णायक बन गया था। इस तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए टीम को 318 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। जवाब में इंडिया-ए टीम ने जोरदार अंदाज में 24 बॉल बाकी रहते ही इतना बड़ा टारगेट हासिल कर लिया। इसके पीछे खास योगदान रहा भारत के उभरते हुए धुरंधर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का, जिन्होंने ऐसी पारी खेली कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बस देखते रह गए और लिस्ट-ए क्रिकेट (वनडे फॉर्मेट) में एक नया आंकड़ा व रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर हवाई हमला किया है, जिससे 400 लोगों की मौत हो गई है जबकि 250 लोग चोटिल हैं। इस एयर […]
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के 518 रन के जवाब में वेस्टइंडीज […]
हरारे: वेस्टइंडीज ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के 21वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 55 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले से पहले ही अफगानिस्तान के साथ साउथ अफ्रीका […]