दलहन और तिलहन का एक-एक दाना खरीदें’, किसानों को मिलेगा पूरा दाम, अमित शाह ने दिया NAFED और NCCF को आदेश

नई दिल्ली: किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने देश की प्रमुख सहकारी संस्थाओं नाफेड (NAFED) और एनसीसीएफ (NCCF) को आदेश दिया है कि वे बिचौलियों के पूरे नेटवर्क को खत्म कर सीधे किसानों से दलहन (दालों) और तिलहन के एक-एक दाने की खरीद करें।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि फसल खरीद के 48 घंटे के भीतर किसानों का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच जाना चाहिए। अमित शाह ने नई दिल्ली में नाफेड की चार बड़ी डिजिटल और कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करते हुए यह बातें कहीं।

दो साल की समय-सीमा तय

सहकारिता मंत्री ने दो साल की समय-सीमा तय की है। इसके तहत अगले दो वर्षों में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि देश का हर किसान सीधे इन दोनों संगठनों को अपनी दालें बेच सके और बिना किसी तीसरे पक्ष के अपना भुगतान सीधे बैंक खाते में पा सके।

Spread the love