ऋषभ पंत को 3 गेंद में 3 बार लगी चोट, रिटायर हुए, अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले चिंता में टीम इंडिया
Posted on by
बेंगलुरु: भारत-ए और साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे दूसरे अनॉफिशियल टेस्ट मैच ने टीम इंडिया मैनेजमेंट को चिंता में डाल दिया है। मैच के तीसरे दिन भारत-ए की दूसरी पारी में कप्तान ऋषभ पंत को चोट लगने पर रिटायर होना पड़ा है। पंत को बल्लेबाजी करते समय अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोरेकी की गेंद पर 3 बार अलग-अलग जगह चोट लगी, जिसके बाद उन्होंने दर्द से कराहते हुए पवेलियन लौटने का फैसला लिया है। पंत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगी चोट के बाद इसी सीरीज से क्रिकेट पिच पर वापस लौटे थे और साउथ अफ्रीका की सीनियर टीम के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इसके चलते पंत के रिटायरमेंट ने ऑस्ट्रेलिया में मौजूद कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को भी चिंता में डाल दिया है। हालांकि बताया जा रहा है कि पंत की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। उन्होंने केवल सावधानी के नाते मैदान से वापस लौटने का निर्णय लिया है। भारत-ए फिलहाल दूसरी पारी में 5 विकेट पर 197 रन बना चुकी है, जिससे उसकी कुल बढ़त 231 रन की हो गई है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेक्रेटरी जय शाह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अगले चेयरमैन हो सकते हैं। उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। ICC के मौजूदा चेयरमैन […]
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान हार्दिक पंड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बीमार होने की वजह से पिछला मैच नहीं खेले थे। मुंबई को मैच में उनकी कमी […]
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह […]