इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के प्रख्यात पत्रकार हैं और इन दिनों अपने देश की जनता से डंके की चोट पर ना सिर्फ झूठ बोल रहे हैं बल्कि उनका ब्रेनवॉश भी कर रहे हैं। हामिद मीर ने एक वीडियो में अजीब दावा किया है कि जल्द ही भारत और इजरायल अपने परमाणु हथियार खो देंगे और ऐसा पाकिस्तानी सेना करेगी।
हामिद मीर के यूट्यूब चैनल का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे यह दावा करते हुए दिख रहे हैं कि जैसे ही ‘ऑपरेशन बनयान-उल-मरसूस पार्ट 2’ शुरू होगा पाकिस्तान इन दोनों देशों को परमाणु हथियार विहीन कर देगा। यह पहली बार नहीं है जब हामिद मीर ने ‘सपने’ में ऐसा कोई बेतुका बयान दिया हो। इससे पहले भी फ्रांसीसी राफेल को गिराने की उनकी फर्जी खबर की हवा उन्होंने खुद फ्रांस की नौसेना ने निकाली थी।
हामिद मीर के अजीब दावों से हंसा सोशल मीडिया
इससे पहले हामिद मीर ने बताया था कि फ्रांसीसी नौसेना के अधिकारी कैप्टन लॉने ने पेरिस में एक कॉन्फ्रेंस में उनसे कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की हवाई रणनीति भारत से बेहतर थी और PAF ने कई राफेल विमान मार गिराए थे जिसमें रडार की खराबी के लिए चीन की जैमिंग मदद को जिम्मेदार ठहराया गया था। लेकिन फ्रांसीसी नौसेना के आधिकारिक ‘मरीन नेशनले’ अकाउंट ने इसे साफ तौर पर खारिज करते हुए ‘फेक न्यूज’ करार दिया था। लेकिन ना तो जियो न्यूज और ना ही हामिद मीर ने इस मामले पर कभी कोई सुधार या स्पष्टीकरण जारी किया।
भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स आज भी हामिद मीर से पूछते रहते हैं कि पाकिस्तान कब भारतीय बांधों पर हमला करने जा रहा है कुछ जानकारी दें लेकिन हामिद मीर कोई जवाब नहीं देते। इसके अलावा उन्होंने ये भी नहीं बताया है कि पाकिस्तानी सेना भला कैसे भारत और इजरायल को परमाणु विहीन करेगी? क्योंकि आज तक किसी देश को परमाणु हथियारों से मुक्त करना कभी भी सैन्य कार्रवाई के जरिए नहीं हुआ है। दक्षिण अफ्रीका और यूक्रेन ही ऐसे देश थे जिन्होंने अपने परमाणु हथियार छोड़े थे और दोनों ने ऐसा अपने फैसलों और हालात के कारण किया था।