नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि श्रेयस अय्यर उप-कप्तानी का भार संभालेंगे। इस टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। विराट कोहली को भी जगह दी गई है, लेकिन उन्हें फिटनेस टेस्ट से गुजरना होगा।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार को शामिल किया गया है। भारत-इंग्लैंड की टीमें 1-11 जुलाई के बीच पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। इसके बाद 14-19 जुलाई के बीच तीन वनडे मुकाबले खेले जाने हैं। आइए, उन 5 मशहूर खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें इस सीरीज से दरकिनार किया गया।
यशस्वी जायसवाल: बाएं हाथ के 24 वर्षीय बल्लेबाज ने टीम की घोषणा से एक दिन पहले ही अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे मैच में 110 रन की नाबाद पारी खेली थी। यह छठी वनडे पारी में जायसवाल का दूसरा शतक था। वह सबसे कम पारियों में दो वनडे शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं। ऐसा लग रहा था कि जायसवाल को इंग्लैंड दौरे पर जगह दी जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
हर्ष दुबे: 23 वर्षीय गेंदबाज ने अफगानिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। सीरीज के पहले मैच में दुबे ने 47 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि तीसरे मुकाबले में 38 रन देकर 1 विकेट हासिल किया, लेकिन ये प्रदर्शन चनयकर्ताओं को प्रभावित नहीं कर सका।