भोपाल: भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर चार नवंबर से शुरू हुआ एसआईआर का काम पूरा हो गया है और जिले की अंतिम मतदाता सूची भी प्रकाशित हो गई है। ऐसे में आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि हम अपना नाम सूची में कैसे तलाशें कि आप भोपाल के मतदाता हैं या नहीं। यदि आपका नाम दर्ज है और किसी तरह की त्रुटी है तो अब भी सुधार करवा सकते हैं।
इतना ही नहीं यदि किसी कारण से नाम कट गया हो तो आप पात्र दस्तावेजों के साथ फार्म नंबर छह जमा कर सकते हैं। जिला निर्वाचन शाखा द्वारा मतदाताओं से ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरह से फार्म छह, सात और आठ लिए जा रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने बताया कि 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नये युवा मतदाता तिथियों के अनुसार प्रपत्र संख्या छह भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं।इतना ही नहीं निरंत अद्यतन प्रक्रिया के तहत नागरिक दावा-आपत्तियाें के लिए प्रपत्र संख्या सात और आठ जमा कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जांचने के लिए निम्न माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं। जिनमें वेबसाइट, वोटर पोर्टल, एप सहित बीएलओ व अधिकारियों की मदद ले सकते हैं।