तेहरान में खलबली, व‍िदेश मंत्री अराघची को हटाने की तैयारी में ईरानी राष्‍ट्रपति, IRGC की दखल से चिढ़े

तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा रहा है कि रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) कमांडर अहमद वाहिदी के साथ अराघची की ‘निष्ठा’ के चलते पेजेश्कियान और गालिबाफ एकजुट हो गए हैं। दोनों मिलकर अराघची को हटाने की तैयारी कर रहे हैं क्योंकि वह विदेश मंत्री के तौर पर उनके फैसलों से खुश नहीं हैं।

इजरायली वेबसाइट यरुशलम पोस्ट ने ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि मसूद पेजेश्कियान और बाघेर गालिबाफ विदेश मंत्री अब्बास अराघची के कूटनीति और बातचीत के तरीके से असंतुष्ट हैं और उन्हें पद से हटाना चाहते हैं। पेजेश्कियान और गालिबाफ का मानना है कि अराघची सरकारी नीतियों को लागू करने के बजाय अहमद वाहिदी के करीबी सहायक बनकर रह गए हैं।

Spread the love