भोपाल के दो पेट्रोल पंपों पर पानी मिला पेट्रोल, बाइकें हुईं बंद; ग्राहकों को लौटाए 9 हजार रुपये

भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया, जिसमें प्राथमिक तौर पर पुरानी पाइप लाइनों से वर्षा का पानी पेट्रोल में मिलने का पता चला है, लेकिन टीमों ने नमूने लेकर जांच के लिए कंपनी की प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

इसके बाद ही पता चलेगा कि पेट्रोल में पानी किस तरह से मिला है।हालांकि पंप संचालकों ने करीब 100 से अधिक ग्राहकों को करीब 19 हजार रुपये वापस दिलवाए हैं।

थोड़ी दूर जाकर बंद होने लगी बाइक

  • जानकारी के अनुसार भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अशोकागार्डन पुष्पा नगर स्थित फैम फिलिंग पेट्रोल पंप पर सोमवार को ग्राहक दो पहिया वाहनों में पेट्रोल डलवाने पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने जब वाहनों में पेट्रोल डाला तो कुछ दूर चलने के बाद उनके वाहन झटके के साथ बंद होना शुरू हो गए। जब उन्होंने पेट्रोल बोतल में निकाला तो उसमें आधा पानी व आधा पेट्रोल दिखा।

Spread the love