आयुष डॉक्टरों की भर्ती से मजबूत होगा प्रदेश का हेल्थ नेटवर्क, स्कूल-आंगनबाड़ी में बच्चों की जांच

भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस भर्ती से जिला और ब्लाक स्तर पर खाली पड़े आयुष डॉक्टरों के पदों को भरा जाएगा। वहीं, आयुष डॉक्टर आंगनबाड़ियों और सरकारी स्कूलों में जाकर शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे

संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
  • इस भर्ती के माध्यम से प्रदेश भर के जिला और ब्लाक स्तर पर खाली पड़े आयुष डॉक्टरों के पदों को भरा जाएगा। विभाग का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का नेटवर्क मजबूत करना है, जिससे लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर इलाज मिल सके।
  • स्कूल और आंगनबाड़ी तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

    • योजना के तहत तैनात होने वाले आयुष डॉक्टर आंगनबाड़ियों और सरकारी स्कूलों में जाकर शून्य से 18 वर्ष तक के बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे।
    • भर्ती से डॉक्टरों की संख्या बढ़ने पर जन्मजात बीमारियों, कुपोषण, एनीमिया, दृष्टि-दोष और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की समय रहते पहचान हो सकेगी। चिन्हित बच्चों को निश्शुल्क इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी। आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से पारंपरिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों की पहुंच आम जनमानस तक बढ़ेगी।
  • Spread the love