एशियन गेम्स में क्रिकेट का शेड्यूल जारी, भारतीय मेंस और विमेंस टीमों के मैच तय, जानिए कब और किससे होंगे मुकाबले

नई दिल्ली: एशियन गेम्स का आयोजन इस बार जापान में किया जा रहा है। जहां भारत भी हिस्सा ले रहा है। भारत एशियन गेम्स में इस बार क्रिकेट भी खेलता नजर आएगा। एशियन गेम्स में फिर क्रिकेट का रोमांच दिखने को मिलेगा। एशियन गेम्स के लिए क्रिकेट मुकाबलों का शेड्यूल आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। सभी मैच कोरोगी एथलेटिक पार्क में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में भारतीय मेंस और विमेंस दोनों टीमें मेडल जीतने के मजबूत इरादे से मैदान में उतरेंगी। मेंस और विमेंस कैटेगरी के मुकाबलों को लेकर शेड्यूल सामने आने के बाद फैंस का उत्साह चरम पर है।

भारतीय महिला टीम 18 सितंबर को जापान के खिलाफ करेगी आगाज

महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 17 सितंबर से होगी। भारतीय महिला टीम को श्रीलंका, मलेशिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान, चीन और थाईलैंड जैसी टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा करनी है। भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को जापान के खिलाफ खेला जाएगा।

भारतीय पुरुष टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में ठोकेगी ताल

मेंस क्रिकेट स्पर्धा में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधे सीडेड टीमों के रूप में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है। जबकि ग्रुप-ए (अफगानिस्तान, जापान, नेपाल) और ग्रुप-बी (हांगकांग, मलेशिया, ओमान) की टीमें पहले ग्रुप स्टेज के मैच खेलेंगी। भारतीय मेंस टीम अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को ग्रुप-ए की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ खेलेगी।


Spread the love