‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, बोले- 10 साल पहले पूरी दुनिया हो गई थी हैरान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘ मन की बात ‘ कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रहे हैं। 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पहले 28-29 सितंबर, 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

LOC के उस पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी, वो देख दुनिया हैरान थी। सर्जिकल स्ट्राइक ने डंके की चोट पर पूरी दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया था।

पीएम मोदी बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति

पीएम मोदी ने कहा कि बीते एक दशक में बालाकोट की एयर स्ट्राइक से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक भारत ने बार-बार ये स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर आतंकवादी भारत पर आंख उठाएंगे, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। अब आज का भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरों टॉलरेंस की नीति लेकर चल रहा है, और हम इसके नतीजे भी देख रहे हैं।

Spread the love