देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी पर अपने रोल्स के लिए जानी जाती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और समाज से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय भी रखती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में हनुमान चालीसा को लेकर अपनी आस्था के बारे में बात की है। जाहिर है, ये स्मित मच्छार के ये कहने के बाद आया है कि फ्लाइट में घटना के वक्त वो लगातार हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉल के जरिए फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से बात की। स्मित ने इजराइल जाने वाली फ़्लाइट को क्रैश करने की अपने को-पायलट की कथित कोशिश को नाकाम करने में मदद की थी। प्रधानमंत्री ने उनकी हिम्मत, सूझ-बूझ और संयम की तारीफ की। बातचीत के दौरान स्मित ने प्रधानमंत्री को बताया कि जब भी उन्हें किसी मुश्किल का सामना करना पड़ता है, तो वह हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि फ्लाईदुबई की फ़्लाइट में तनावपूर्ण पलों के दौरान भी वह इसका पाठ कर रहे थे।
देवोलीना 18 साल से पढ़ रहीं हनुमान चालीसा
देवोलीना ने इसी पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘हनुमान चालीसा – किसी की बात पर यकीन न करें। खुद आजमाकर देखें। आपको समझ आ जाएगा कि इससे क्या होता है। मुझे किसी ने सिखाया नहीं था। जब मैंने लगभग 17-18 साल पहले इसे पढ़ना शुरू किया, तो किसी ने मुझे कुछ नहीं बताया था। बस ऐसे ही शुरू कर दिया… और जिंदगी बेहतर हो गई।’