सुदेश लहरी ने पोते का दिखाया चेहरा और गोद में लेकर बनाई प्यारी-सी रील, बहुत ही खूबसूरत है नाम और उसका मतलब
कॉमेडियन सुदेश लहरी इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नजर आ रहे हैं। उन्हें दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पर्सलन लाइफ की बात करें तो कॉमेडियन 28 मार्च को दादा बने थे। उनके बेट मणि को बेटा हुआ था। जिसकी खुशखबरी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी थी। कृष्णा अभिषेक ने भी बधाई देते हुए कहा था कि अब वह मान लें कि उनकी उम्र हो गई है। अब सुदेश लहरी ने बच्चे के साथ एक वीडियो बनाया है। जिसमें उन्होंने उसका चेहरा दिखाया है। साथ ही नाम रोशन करने की बात कही है।
सुदेश लहरी अपने घर में पोते इवान को गोद में उठाए हुए हैं। पोता अंगड़ाइयां ले रहा है। उबासी ले रहा है और सुदेश की खुशी का ठिकाना नहीं है। बैकग्राउंड में उन्होंने गाना लगाया है, 'तुझे सूरज कहूं या चंदा।' कैप्शन में लिखा, 'मेरा नाम रोशन करेगा इवान लहरी।' इस रील को हर कोई लाइक कर रहा है। प्यार लुटा रहा है। अपने नन्हें चिराग के साथ वह खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
सुदेश लहरी के पोते इवान के नाम का मतलब
सुदेश लहरी के पोते के नाम इवान के मतलब की बात करें तो वह है 'ईश्वर का तोहफा।' कुछ इसे भगवान गणेश का नाम भी बताते हैं। फिलहाल कॉमेडियन को भर-भरकर प्यार मिल रहा है। हर कोई उनके नन्हें पोते को आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने उसके जन्म पर अस्पताल से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने उसके नन्हें हाथ दिखाए थे। कई टीवी हस्तियों ने उन्हें फिर बधाई और शुभकामनाएं दी थीं।
सुदेश लहरी के घर में सुविधा
सुदेश लहरी ने 2007 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' किया था और उसके फाइनलिस्ट बने थे। इसके बाद उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' किया था और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में भी दिखाई दिए थे। इन्होंने मुंबई के #BHK फ्लैट का होम टूर दिया था, जिसमें अपने घर में बने रिकॉर्डिं स्टूडियो से लेकर होम थिएटर और बच्चों का कमरा दिखाया था।
बताया जाता है कि बैंक जनार्दन काफी समय से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उनके परिवार ने उन्हें…
इम्तियाज अली की फिल्म 'हाईवे' के लीड एक्टर रणदीप हुड्डा प्रमोशनल इवेंट्स का हिस्सा नहीं थे। सभी को आश्चर्य हुआ जब रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट और इम्तियाज अली के…
सोहम शाह की 'तुम्बाड' ने अगर आपको दीवाना बनाया है, तो उनकी 'क्रेजी' आपको सच में क्रेजी करने का दम रखती है। जिन्होंने भी फिल्म देखी, उसने इसकी खूब तारीफ…
मशहूर पॉप स्टार कैटी पेरी के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने वाली है। वह अंतरिक्ष में गाना गाने वाली पहली सिंगर बनने वाली हैं। कैटी पेरी सोमवार को अंतरिक्ष की…
मलयालम सिनेमा के जाने-माने स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने हिंदी के दर्शकों के दिलों में भी अपनी खास जगह बनाई है। प्रभास के 'सलार' में उन्हें बहुत पसंद किया गया। 'आडुजीवितम:…