पोर्ट विला: दक्षिणी प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश वानुवातु में दो शक्तिशाली भूकंप आए हैं। अमेरिकी भूगर्भ सर्वक्षेण (USGS) के अनुसार, पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का दर्ज किया गया। इसके कुछ ही देर बाद USGS ने 6.9 तीव्रता का एक दूसरा भूकंप आने की जानकारी दी। दोनों भूकंप के बीच 25 सेकंड का अंतर रहा।
जमीन के 10 किमी नीचे भूकंप का केंद्र
7.2 तीव्रता के पहले भू इसका केंद्र वानुआतु के सोला से लगभग 200 किमी पश्चिम में जमीन के 10 किमी नीचे गहराई में था। 25 सेकंड बाद 6.9 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया, जिसका केंद्र पोर्ट ओलरी से लगभग 197 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में था। यह भी जमीन से 10 किमी की गहराई पर था।
कहां स्थित हैं वानुआतु?
वानुआतु दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपों का एक समूह है। यह एक ऐसे भूकंपीय क्षेत्र में आता है, जहां टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण भूकंप आते रहते हैं। नए भूकंप के केंद्र वानुआतू के द्वीपों के पश्चिम में समुद्र के भीतर बताए गए हैं। समुद्र के नीचे आने वाले शक्तिशाली भूकंप सुनामी का कारण बन सकता हैं। अगर में समुद्र तल में बड़ी हलचल पैदा करते हैं, तो पानी लहरों के रूप में बाहर की ओर धकेला जाता है। यह पास के तटों पर पहुंचकर तबाही मचा सकता है।
प्रशांत महासागर में वानुआतु की स्थिति को देखते हुए आसपास के पानी में आने वाली सुनामी नजदीकी द्वीप और तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया या किसी अन्य देश के लिए खतरे का आकलन आधिकारिक सुनामी-निगरानी एजेंसियों को करना होगा।