बॉडी को हेल्दी रखने के लिए प्रोटीन की जरूरत है। कई बार खाने से प्रोटीन पूरा नहीं हो पाता तो लोग प्रोटीन पाउडर लेने लगते हैं। डॉक्टर की देखरेख और सलाह ले लिया गया यह सप्लीमेंट आपकी मसल्स, बोन आदि को तंदरुस्त रखता है। लेकिन क्या हो, अगर आपका प्रोटीन पाउडर ही खराब क्वालिटी का निकल आए या फिर इसमें कीड़े निकल आए। आखिर ऐसा कैसे हो सकता है कि पैकेटबंद सामान के अंदर कीड़े पहुंच जाए और इससे बचने का तरीका क्या है? क्योंकि यह फूड पॉइजनिंग, उल्टी, पेट दर्द, दस्त या और तरह से तबीयत खराब होने का कारण बन सकता है।
अधिकतर सेलिब्रिटीज अपनी सेहत का काफी ध्यान रखते हैं, वो विटामिन, मिनरल और प्रोटीन पर फोकस रखते हैं और बिपाशा बसु भी उनमें से एक है। लेकिन हाल ही में बिपाशा बसु ने जब पैक्ड प्रोटीन पाउडर को लेना चाहा तो गिलास में छोटे-छोटे कीड़े निकले। यह एक मामला है, लेकिन ऐसी स्थिति से बचने के लिए क्या तरीका आजमाना चाहिए। आइए जानते हैं कि आमतौर इस समस्या को क्या कहते हैं और इससे बचने का तरीका क्या है?
कनाडा की सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, इस स्थिति को इंफेस्टेशन कहते हैं। यह कीड़े फूड के आपतक पहुंचने के किसी भी चरण में खाने के अंदर जा सकते हैं। यह काम खेती के दौरान, मैन्यूफैक्चरिंग के दौरान, दुकानदार के यहां या फिर आपके घर में भी हो सकता है।
फूड पैकेट के अंदर कीड़े की लाइफ साइकिल का कोई भी चरण हो सकता है। मसलन यह अंडे, लार्वा, प्यूपा या एडल्ट कीड़े के रूप में हो सकता है। आमतौर पर मोथ, बिटल्स या वीविल्स जैसे कीड़े फूड पैकेट के अंदर मिलते हैं। अक्सर खुले हुए पैकेट के अंदर जिंदा कीड़े मिलते हैं, लेकिन यह बंद पेपर बॉक्स, पतले कार्डबोर्ड, प्लास्टिक, फॉइल पेपर आदि के अंदर भी पहुंच सकते हैं।