16 की उम्र में डेब्यू, द हंड्रेड ऑक्शन में सबसे महंगे, कौन हैं इंग्लैंड टीम में शामिल किए गए जेम्स कोल्स?

लंदन: भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है। 17 सदस्यीय टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक के हाथों में है।अनकैप्ड ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार टीम में जगह मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम एक जुलाई को पहला टी20 मैच चेस्टर ले स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेलेगी। इसके बाद 4, 7, 9 और 11 जुलाई को भी मुकाबले होंगे।

द हंड्रेड ऑक्शन में सबसे महंगे बिके जेम्स कोल्स

22 साल जेम्स कोल्स मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाजो होने के साथ ही बाएं हाथ के स्पिनर भी हैं। वह इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। इस साल मेंस हंड्रेड के वह सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। लंदन स्पिरिट ने उन्हें 4 करोड़ 80 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। सिर्फ 16 साल के उम्र काउंटी क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह ससेक्स के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं।

Spread the love