नब्बे के दशक की अभिनेता-निर्देशक की सबसे लोकप्रिय जोड़ी, जिसने साथ में काम कर 17 सुपर हिट फिल्में देकर दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। यह जोड़ी थी, फिल्म निर्माता डेविड धवन और गोविंदा की। दोनों ने साथ काम कर खूब नाम और लोकप्रियता कमाई, इस ही कारण दोनों की जोड़ी इतनी सफल थी कि दर्शक इनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतेजार करते थे, पर एक दिन अचानक इस जोड़ी में दरार आ गई और उन्होंने साथ काम बंद कर दिया, जिससे दर्शकों को बड़ा झटका लगा। मगर इस पर आज तक दोनों ने बात नहीं की थी, पर सालों बाद गोविंदा ने चुप्पी तोड़ते हुए इस पर बात की और जोड़ी टूटने का कारण बताया।
‘ साजन चले ससुराल ‘, ‘दूल्हे राजा’, ‘ हसीना मान जाएगी ‘, ‘अनाड़ी नंबर 1’, ‘आंटी नंबर 1”राजा बाबू’, ‘कुली नंबर 1’ से लेकर ‘हीरो नंबर 1’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ तक, इस जोड़ी की फिल्में कॉमेडी, आकर्षक संगीत और गोविंदा की बेमिसाल हास्य-व्यंग्य शैली की वजह से खास थीं।
डेविड धवन संग काम बंद करने को लेकर बोले गोविंदा
17 फिल्में साथ करने के बाद निर्देशक डेविड धवन के साथ काम बंद करने को लेकर गोविंदा ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि उन्होंने डेविड के साथ काम करना क्यों बंद किया। एएनआई से बात करते हुए, अभिनेता ने बताया कि उनका मानना था कि डेविड धवन एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गए थे जहां उन्हें लगा कि अब यह साझेदारी जारी नहीं रह सकती।
डेविड धवन संग 17वीं के बाद 18वीं और 19वीं फिल्म में काम करना चाहते थे गोविंदा
गोविंदा ने कहा कि, ‘हमने साथ में 17 फिल्में कीं। डेविड भगवान के बच्चे जैसे हैं। जिस वक्त उन्हें ऐसा लगा कि समय आ गया है कि मैं गोविंदा के साथ और आगे नहीं बढ़ पाउंगा , वो ठहर गए। मैं चाहता था कि हम साथ मैं 18वीं और 19वीं फिल्में करें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसलिए मुझे लगा कि वो अपनी सोच के अनुसार चल रहे हैं। मुझे इस बारे में कभी कोई संदेह नहीं था।’
पेशेवर साथ खत्म पर बरकरार रहा व्यक्तिगत रिश्ता
उन्होंने यह भी बताया, वो कभी-कभी धवन से नाराज हो जाया करते थे, उन्होंने यह भी कहा, धवन के साथ उनका पेशेवर साथ खत्म होने के बाद भी उनका व्यक्तिगत रिश्ता बरकरार रहा। गोविंदा ने कहा, ‘कभी-कभी मैं उनसे नाराज हो जाता था। मैं उन्हें फोन करता था और वो समझ जाते थे। अब भी जब मेरी बात आती है, तो वो रोने लगते हैं। वो सच्चे हैं। वो एक अच्छे इंसान हैं।’ उन्होंने धवन की नई रिलीज के बाद उनसे संपर्क करने का खुलासा किया और उन्हें याद करते हुए कहा, मैंने उनकी फिल्म की रिलीज से पहले उन्हें फोन किया क्योंकि मुझे लगा कि मुझे उनसे मिलना चाहिए। रिलीज के बाद उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि तू अपनी तकलीफ से बाहर निकल।
कादर खान के साथ काम के बारे में भी बोले गोविंदा
आगे की बात करते हुए गोविंदा ने अपने सफर के एक और साथी की बात की, यह साथी 90 के दशक के मशहूर कादर खान थे। दिवंगत कादर खान और गोविंदा ने साथ में काफी फिल्में की। गोविंदा ने उनके साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि, ‘ मेरे डायलॉग, मेरी केमिस्ट्री…सब कुछ पहले से तय होता था। कादर खान की वजह से ही मैं उस प्री-प्रोग्रामिंग को समझ पाया।’
कादर खान को याद कर बोले गोविंदा
गोविंदा ने बताया कि, ‘कादर खान के परफॉर्म करने की एक खास लय थी, और जब वो कादर का स्टाइल समझ गए, तो उनकी केमिस्ट्री अपने आप बेहतर होती गई। ‘वह हमेशा एक ही लय में परफॉर्म करते थे। यही उनका अंदाज था। इसलिए थोड़ा समय लगा, लेकिन जब उन्हें पता चला कि मैं कैसे काम करता हूं, तो उन्हें मुझसे लगाव हो गया। वह मुझे बहुत पसंद करने लगे।’
उन्होंने यह भी कहा कि, एक बार उन्होंने मेरे हाथ को चूमा और कहा, ‘तुममें कुछ तो बात है, गोविंदा।’ उन्होंने दोनें के बारे में बात करते हुए यह प्यार भरे पलों को याद किया।
गोविंदा और कादर खान की सुपर हिट फिल्में
गोविंदा और कादर खान ने ‘कुली नंबर 1’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘हीरो नंबर 1’, ‘दूल्हे राजा’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘अनाड़ी नंबर 1’, ‘आंटी नंबर 1’जैसी कई बड़ी सुपर हिट फिल्में दीं और अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से लोगों के दिल में जगह बनाई।