भोपाल में मिला इतिहास का खजाना, महान क्रांतिकारी तात्या टोपे के दस्तखत वाला 169 साल पुराना दुर्लभ पत्र बरामद

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के दौरान एक ऐसी दुर्लभ उपलब्धि हाथ लगी है, जो 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को नया आयाम दे सकती है। केंद्र सरकार के ‘ज्ञान भारत मिशन’ के तहत पुराने रिकॉर्ड्स के डिजिटलीकरण के दौरान आर्काइव के ढेर से महान क्रांतिकारी तात्या टोपे द्वारा हस्ताक्षरित 169 साल पुराना पत्र बरामद हुआ है।

यह पत्र केवल एक कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि उस समय की रणनीति और विद्रोह की बारीक योजना का जीवंत प्रमाण है। 1857 के संग्राम से ठीक पहले के तनावपूर्ण महीनों की झलक दिखाने वाले इस पत्र पर ‘चैत्र बदी 7, संवत 1914’ (1857 ई.) की तारीख अंकित है। यह पत्र विभिन्न रियासतों के सूबेदारों, सरदारों, सिपाहियों और हवलदारों को संबोधित किया गया है।

इतिहास की एक अहम कड़ी मिली

मध्य प्रदेश पुरातत्व निदेशालय के कमिश्नर मदन कुमार नागर के अनुसार, यह खोज इतिहास की एक अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है। पत्र की भाषा और इसकी व्यापकता यह स्पष्ट करती है कि 1857 का विद्रोह कोई आकस्मिक घटना नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक सुव्यवस्थित नेटवर्क और गहरी रणनीति सक्रिय थी। तात्या टोपे के स्पष्ट दस्तखत इस दस्तावेज की प्रमाणिकता और ऐतिहासिक मूल्य को और बढ़ा देते हैं।

पत्र में तात्या टोपे के संघर्षपूर्ण सफर का विवरण

आर्काइव के इन रिकॉर्ड्स से तात्या टोपे के मध्य भारत में किए गए संघर्षपूर्ण सफर का विवरण मिलता है। उन्होंने बैतूल, गढ़ाकोटा, ग्वालियर, झांसी और शिवपुरी जैसे क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को एकजुट किया। यह पत्र दर्शाता है कि कैसे वे समाज के विभिन्न वर्गों को मनाकर उन्हें युद्ध के लिए तैयार कर रहे थे।

होटल संचालक पर एफआईआर दर्ज

जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि गांधीनगर बस स्टैंड स्थित देवश्री होटल की जांच में 21 नग व्यावसायिक, चार नग घरेलू गैस सिलिंडर रखे होना मिले थे, जिनके दस्तावेज होटल के संचालक विकास चौकसे द्वारा प्रस्तुत नहीं किए गए। मामले की जांच रिपोर्ट एडीएम सुमित पांडे को पेश की गई थी, जिनके आदेशानुसार पुलिस थाना गांधीनगर में संचालक विकास चौकसे पर प्रकरण दर्ज करवाया गया है।

Spread the love