भोपाल। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का मालिकाना हक देने की प्रक्रिया पर पटवारियों के विरोध के कारण रजिस्ट्री का काम दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो सका।
सरकार ने 17 सितंबर से गांवों में जाकर पटवारियों के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्री कराने की व्यवस्था शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन रजिस्ट्री में पटवारियों को निष्पादक बनाए जाने के विरोध में उन्होंने काम करने से इंकार कर दिया।