भोपाल में हंसाएंगे स्टैंड-अप कॉमेडियन रवि गुप्ता:26 जुलाई को रविंद्र भवन में होगा ‘कल की चिंता नहीं करता’ शो; टिकट बुकिंग शुरू

भोपाल, रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच हंसी के कुछ पल तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। स्टैंड-अप कॉमेडियन रवि गुप्ता अपने इंडिया टूर ‘कल की चिंता नहीं करता’ के तहत 26 जुलाई को भोपाल आ रहे हैं। उनका लाइव शो रविंद्र भवन में आयोजित होगा, जहां वे अपने ऑब्जर्वेशनल ह्यूमर से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

पिछले कुछ सालों में रवि गुप्ता ने स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आम भारतीय परिवारों, छोटे शहरों की जिंदगी, रिश्तों, सामाजिक व्यवहार, कॉर्पोरेट नौकरी और रोजमर्रा की घटनाओं को वे सरल और मजेदार अंदाज में मंच पर पेश करते हैं। यही वजह है कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर करोड़ों बार देखे जा चुके हैं और देशभर में उनके लाइव शो लगातार हाउसफुल रहते हैं।

रोजमर्रा की बातों में ढूंढते हैं कॉमेडी

‘कल की चिंता नहीं करता’ शो में रवि गुप्ता अपने चर्चित ऑब्जर्वेशनल ह्यूमर के साथ भोपाल के दर्शकों के बीच होंगे। उनकी सहज संवाद शैली, सटीक टाइमिंग और बिना बनावटीपन की प्रस्तुति उन्हें देश के लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियंस में शामिल करती है। उनकी कॉमेडी युवाओं के साथ-साथ परिवारों को भी पसंद आती है।

बुक माय शो पर शुरू हुई टिकट बुकिंग

कार्यक्रम 26 जुलाई को भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित होगा। इसके मुख्य प्रायोजक मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी हैं, जबकि सेज ग्रुप और ओरिएंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पावर्ड बाय पार्टनर हैं। शो का आर्टिस्ट मैनेजमेंट ओरियल एंटरटेनमेंट कर रहा है।

आयोजकों के अनुसार टिकटों की बुकिंग बुक माय शो पर शुरू हो चुकी है। सीमित सीटों को देखते हुए दर्शकों से समय रहते टिकट बुक कराने की अपील की गई है।

Spread the love