नई दिल्ली: जापान में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स से पहले एशियाई क्रिकेट काउंसिल की बैठक में खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं, विशेषकर कमरों के साइज को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। फुल-मेंबर क्रिकेट बोर्ड्स के अनुसार, कमरे इतने छोटे हैं कि दो खिलाड़ी अपने बड़े किटबैग और सामान के साथ उसमें आराम से नहीं ठहर सकते।
बी-टीम भेजने का है प्लान
सूत्रों के मुताबिक, एक बोर्ड सदस्य ने चेतावनी दी है कि यदि सुविधाएं तय मानकों के अनुरूप नहीं पाई गईं, तो वे अपनी मुख्य टीम के बजाय बी-टीम भेजने पर विचार कर सकते हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए फुल-मेंबर देशों के प्रतिनिधियों को तुरंत जापान का दौरा करने का सुझाव दिया गया है।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष और महिला स्क्वॉड घोषित
पिछली बार गॉल मेडल जीतने वाली भारतीय टीम ने इस बार भी एशियन गेम्स के लिए अपनी सबसे मजबूत टीमों का ऐलान किया है। पुरुष टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि जसप्रीत बुमराह और 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। वहीं, महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी। ऐसे में बोर्ड की जिंता ये है कि इन बड़े खिलाड़ियों को काफी ज्यादा परेशानी का सामान करना पड़ सकता है।
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड
भारतीय पुरुष T20I टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतिश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह।
भारतीय महिला T20I टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, नंदिनी शर्मा।