पहली बार ‘प्रॉफिट’ में आया मुकेश अंबानी का यह बिजनेस, 1,00,000 करोड़ तक पहुंचने का है टारगेट

नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का एफएमसीजी बिजनेस पहली बार एबिटा (EBITDA) के मामले में पॉजिटिव हो गया है। मुकेश अंबानी की कंपनी के लिए एक अहम पड़ाव है क्योंकि वह तेजी से अपना कंज्यूमर ब्रांड बिजनेस बढ़ा रही है। मैनेजमेंट को उम्मीद है कि सप्लाई-चेन में निवेश पूरा होने और बिक्री बढ़ने के साथ मुनाफा और बढ़ेगा। एबिटा के जरिए कंपनी के इनकम से होने वाले लाभ को आसानी से नापा जा सकता है। इसमें उधार, टैक्स और कर्ज की लागत शामिल होती है।

रिलायंस का एफएमसीजी बिजनेस रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) के तहत आता है। इस कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केतन मोदी ने एनालिस्ट्स को बताया कि कंपनी का फोकस फिलहाल अपना मार्केट शेयर बढ़ाने पर है। लेकिन बिजनेस ने EBITDA के स्तर पर ब्रेक-ईवन हासिल कर लिया है। इसका मतलब है कि कंपनी की लागत और कमाई बराबर हो गई है।

Spread the love