नई दिल्ली: अडानी पावर का शेयर इस समय लंबी रेस का घोड़ा बना हुआ है। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान भी इसने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में यह शेयर 60 फीसदी से ज्यादा उछल गया है। वहीं एक साल में इसका रिटर्न 90 फीसदी से ज्यादा लेकिन 100 फीसदी के करीब रहा है। जानकारों के मुताबिक इस शेयर में आने वाले समय में और तेजी आ सकती है।
सोमवार को अडानी पावर के शेयर में कुछ गिरावट आई। दोपहर करीब 1 बजे यह शेयर 0.85% की गिरावट के साथ 227.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था। हालांकि कारोबार के दौरान एक समय इसमें गिरावट 224.65 रुपये तक पहुंच गई थी। लेकिन बाद में इसने कुछ बढ़त बनाई।
कितना दिया रिटर्न?
- पिछले एक साल में इस शेयर में करीब 94 फीसदी की तेजी आई है। आज यानी सोमवार की गिरावट से पहले यह यह शेयर एक साल में 95 फीसदी से ज्यादा उछल गया था।
- बात अगर 5 साल के लॉन्ग टर्म की करें तो इसने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। 5 साल में इस शेयर में 900 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।
- अगर आपने 5 साल पहले अडानी पावर के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो उनकी वैल्यू आज 91 लाख रुपये से ज्यादा होती।
शेयर में तेजी का बड़ा कारण
अडानी पावर के शेयर में आने वाले समय में तेजी देखी जा सकती है। इसका बड़ा कारण अडानी ग्रुप की बड़ी प्लानिंग है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने हाल में ग्रुप की एजीएम में बताया कि अडानी ग्रुप अब थर्मल, रिन्यूएबल, हाइड्रो और गैस के बाद देश के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में भी धमाकेदार एंट्री करने जा रहा है।