मत्स्य पालन से सशक्त हुईं जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह की महिलाएं

कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले समूह की महिलाओं को मछली पालन के लिए जाल और मछली बीज जुटाने में कठिनाई होती थी। सीमित संसाधनों के कारण इस गतिविधि को आगे बढ़ाना चुनौतीपूर्ण था।

मत्स्य पालन विभाग की राज्य पोषित मत्स्य पालन प्रसार योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में समूह को जाल और मछली बीज का लाभ मिला। इस सहायता से महिलाओं को मत्स्य पालन शुरू करने और उसे व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिली। मछली पालन से आजीविका के अवसर बढ़े और समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से अधिक आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ीं।

समूह की महिलाओं का कहना है कि योजना से मिले संसाधनों ने उन्हें अपनी मेहनत और सामूहिक प्रयास से आय का नया साधन विकसित करने में सहयोग दिया है। जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह की यह पहल बताती है कि उचित मार्गदर्शन और संसाधन मिलने पर ग्रामीण महिलाएं स्थानीय अवसरों को आजीविका में बदल सकती हैं।

Spread the love