वॉशिंगटन: अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान ओमर (Ilhan Omar) के पारिवारिक इमिग्रेशन रिकॉर्ड्स की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। मिनियापोलिस से सांसद इल्हान ओमर पर आरोप है कि उन्होंने अपने सगे भाई अहमद नूर सईद एल्मी को अमेरिकी नागरिकता और ग्रीन कार्ड दिलवाने के लिए उससे शादी की थी। डोनाल्ड ट्रंप इल्हान ओमर को लेकर काफी आक्रामक हैं और वो बार बार उनपर निशाना साध रहे हैं।
यह विवाद पिछले कई वर्षों से अमेरिकी मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तैर रहा है लेकिन संघीय जांच एजेंसियों की तरफ से पासपोर्ट, टैक्स फाइलिंग और मैरिज सर्टिफिकेट्स की फाइलें फिर से खोले जाने के बाद अब यह मामला तूल पकड़ चुका है। यदि इमिग्रेशन फ्रॉड और झूठी शपथ के आरोप साबित होते हैं तो न सिर्फ इल्हान ओमर की अमेरिकी संसद सदस्यता दांव पर लग सकती है बल्कि उनकी अमेरिकी नागरिकता रद्द होने और देश से निकाले जाने का भी बड़ा कानूनी संकट पैदा हो सकता है।
इल्हान उमर क्या आरोप लगाए गये हैं?
ये आरोप इल्हान ओमर की 2009 में ब्रिटिश नागरिक अहमद नूर सईद एल्मी से हुई शादी से जुड़े हैं। कंजर्वेटिव आलोचकों का आरोप है कि एल्मी, इल्हान ओमर का सगा भाई था और यह शादी उसके अमेरिका में इमिग्रेशन को आसान बनाने के लिए की गई थी। ओमर ने बार-बार इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि एल्मी उनका भाई नहीं था और इमिग्रेशन धोखाधड़ी करने के दावों को खारिज किया है।