पाकिस्‍तान समर्थक इल्हान उमर ने सगे भाई से की शादी? अमेरिकी मुस्लिम सांसद के खिलाफ जांच शुरू

वॉशिंगटन: अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद इल्हान ओमर (Ilhan Omar) के पारिवारिक इमिग्रेशन रिकॉर्ड्स की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। मिनियापोलिस से सांसद इल्हान ओमर पर आरोप है कि उन्होंने अपने सगे भाई अहमद नूर सईद एल्मी को अमेरिकी नागरिकता और ग्रीन कार्ड दिलवाने के लिए उससे शादी की थी। डोनाल्ड ट्रंप इल्हान ओमर को लेकर काफी आक्रामक हैं और वो बार बार उनपर निशाना साध रहे हैं।

यह विवाद पिछले कई वर्षों से अमेरिकी मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तैर रहा है लेकिन संघीय जांच एजेंसियों की तरफ से पासपोर्ट, टैक्स फाइलिंग और मैरिज सर्टिफिकेट्स की फाइलें फिर से खोले जाने के बाद अब यह मामला तूल पकड़ चुका है। यदि इमिग्रेशन फ्रॉड और झूठी शपथ के आरोप साबित होते हैं तो न सिर्फ इल्हान ओमर की अमेरिकी संसद सदस्यता दांव पर लग सकती है बल्कि उनकी अमेरिकी नागरिकता रद्द होने और देश से निकाले जाने का भी बड़ा कानूनी संकट पैदा हो सकता है।


US होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कवेन मुल्लिन ने सांसद इल्हान ओमर के इमिग्रेशन इतिहास की चल रही जांच के बारे में नई जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि फेडरल अधिकारी उन आरोपों की जांच कर रहे हैं जिनमें कहा गया है कि ओमर ने अपने भाई को अमेरिका में लाने में मदद करने के लिए उससे शादी की थी। गुरुवार को डलास में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में कंजर्वेटिव ऑब्जर्वर बेनी जॉनसन से बात करते हुए मुल्लिन ने दावा किया कि जांचकर्ता ओमर की विवादित शादी के आरोप से आगे बढ़कर उनके परिवार के इमिग्रेशन इतिहास की जांच कर रहे हैं।

मुल्लिन ने कहा ‘हम जानते हैं कि उन्होंने अपने भाई को अमेरिका लाने की कोशिश में उससे शादी की थी।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘इसमें और भी बहुत कुछ हो सकता है’ और जांचकर्ता परिवार के अमेरिका में आने से जुड़ी संभावित ‘गैर-कानूनी गतिविधि’ की जांच कर रहे हैं।

इल्हान उमर क्या आरोप लगाए गये हैं?

ये आरोप इल्हान ओमर की 2009 में ब्रिटिश नागरिक अहमद नूर सईद एल्मी से हुई शादी से जुड़े हैं। कंजर्वेटिव आलोचकों का आरोप है कि एल्मी, इल्हान ओमर का सगा भाई था और यह शादी उसके अमेरिका में इमिग्रेशन को आसान बनाने के लिए की गई थी। ओमर ने बार-बार इन आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा है कि एल्मी उनका भाई नहीं था और इमिग्रेशन धोखाधड़ी करने के दावों को खारिज किया है।

Spread the love