आदिवासी सीटों पर BJP का मिशन तेज, CM मोहन यादव ने कमजोर जनाधार वाले क्षेत्रों में अभी से जुटने का दिया बड़ा संदेश

भोपाल : प्रदेश की आदिवासी बहुल सीटों पर भाजपा संगठन और सरकार ने फोकस बढ़ा दिया है। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर चार घंटे मंथन हुआ।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की ऐसी आदिवासी सीटों जहां कमजोर जनाधार है, उन पर अभी से जुट जाए। आदिवासी समाज के युवाओं के बीच जाकर उनसे संवाद बढ़ाएं। प्रत्येक तीन माह में जनजातीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठेंगे। इस दौरान विभागीय मंत्रियों ने भी अपने-अपने विभाग में जनजातीय विकास की योजनाओं पर चर्चा कर प्रगति की जानकारी दी।

जनजातीय जनप्रतिनिधियों ने रखी क्षेत्र की समस्याएं

  • मंत्री संपतिया उइके, निर्मला भूरिया, नागर सिंह चौहान और विजय शाह के साथ जनजातीय वर्ग के विधायक और सांसद भी शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Spread the love