नई दिल्ली: देश में रक्षाबंधन के साथ कई खास पर्व और त्योहारों की शुरुआत होने जा रही है, जिनमें नवरात्रि, धनतेरस, दीपावली और अन्य शामिल हैं। इनके अलावा आने वाले समय में शादी के सीजन की भी जबरदस्त शुरुआत होने वाली है। इन खास मौकों पर भारत में कारों व अन्य वाहनों की खरीदारी की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले बढ़ जाती है।
कारों की खरीदारी के लिए कई कंपनियां बंपर छूट और अन्य सुविधाएं देती हैं। इस दौरान कई ऐसे ग्राहक होते हैं जिन्हें अपनी ड्रीम कार की खरीदारी के लिए एक सस्ते कार लोन की तलाश होती है। सस्ता लोन होने के उसकी ईएमआई (समान मासिक किस्त) आसान होती है और बिना किसी अधिक प्रेशर के हर महीने लोग कार लोन की EMI को चुकाते रहे हैं। इस बीच हम आपको देश के कुछ ऐसे बैंकों की लिस्ट दे रहे हैं, जो कार लोन अपने ग्राहकों को ऑफर करते हैं। इनमें सस्ते से लेकर महंगे तक कार लोन शामिल हैं। आप अपनी सुविधा और क्षमता के हिसाब से इन बैंकों का चुनाव कर सकते हैं।
कार लोन के लिए प्राइवेट बैंक
देश में अलग-अलग बैंक अपने अनुसार अलग-अलग कार लोन और उसपर ब्याज दर लगाते हैं। ये सालाना ब्याज दरें आमतौर पर 8 फीसदी से लेकर 9.45 फीसदी तक होती हैं। कई बैंक इनसे भी कम और कई बार अधिक ब्याज दरों पर कार लोन देते हैं। हम यहां जून 2026 के आंकड़ों को बता रहे हैं, जिसके जरिए विभिन्न बैंकों के द्वारा दिए जा रहे कार लोन पर लगने वाली ब्याज दरों की जानकारी है। ताजा अपडेट के लिए आप इन बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं क्योंकि कई बैंकों की ब्याज दरें ये ही हैं। शुरुआत हम प्राइवेट बैंकों से कर रहे हैं।
क्रेडिट स्कोर का मामला
आप जब भी नई कार के लिए लोन की तलाश करते हैं तो बैंक आपके कई कागजात को देखते हैं और इस दौरान आपका क्रेडिट स्कोर (सिबिल स्कोर) खास मायने रखता है। क्रेडिट स्कोर इस बात पर निर्भर करता है कि आपका लोन लेने और इसे चुकाने का इतिहास कैसा रहा है। आपने समय पर लोन चुका दिया है तो इसका स्कोर अच्छा हो जाता है और इसको चुकाने में कोई दिक्कत या देरी हुई है तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित होता है। क्रेडिट स्कोर को जांचने के लिए बैंक आपसे आपका मोबाइल नंबर, पैन कार्ड और आधार नंबर आदि मांगते हैं।
सस्ता कार लोन पाने के लिए आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए। अगर आपका यह स्कोर 750 या उससे अधिक है तो इसे अच्छा माना जाता है और बैंक लोन देने के लिए आसानी से राजी हो जाते हैं।