‘बिग बॉस 20’ की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान रियलिटी शो ‘बिग-बॉस-20’ में होस्ट के तौर पर वापसी के लिए तैयार हैं, जिसके लिए शूटिंग शुरू दी है। इस दौरान एक्टर पपाराजी से थोड़े नाराज नजर आए। शूटिंग के लिए एक्टर काउबॉय लुक में सेट पर पहुंचे थे। शो में जाने से पहले उन्होंने पपाराजी के कैमरों के सामने पोज दिए और स्टेज से दूरी बनाने का निर्देश भी दिया। इसी के साथ सलमान खान ने इस शो के अंदर से पोज देते हुए अपनी 4 लाजवाब तस्वीरें शेयर की हैं।
हालांकि, उन्हें किस बात ने उकसाया यह साफ नहीं है। सेट परसलमान खान काउबॉय लुक में नजर आए। उन्होंने गहरे भूरे रंग की लेदर काउबॉय हैट, नेवी ब्लू टी-शर्ट और ऑलिव ग्रीन वेस्ट पहनी थी। इस लुक को उन्होंने डेनिम, सिल्वर बेल्ट और अपने ट्रेडमार्क फिरोजी ब्रेसलेट के साथ पूरा किया। सोलो पोज देने के बाद एक्टर ने पपाराजी के कहने पर उनके साथ भी फोटो खिंचवाई।
सलमान गुस्से में बोले- मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं
हालांकि उसी दौरान पपाराजी पर भड़कते हुए भी नजर आए। सोशल मीडिया पर नजर आ रहे वीडियो में वो कहते नजर आ रहे, ‘यह मेरा काम नहीं है और मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है।’
एक्टर चिढ़े हुए दिखे और कहा- फोटो, फोटो, फोटो
क्लिप के आखिर में, जब पपाराजी उनसे पोज देने के लिए कहते रहे, तो एक्टर चिढ़े हुए दिखे और उन्होंने उसी दौरान कहा, ‘फोटो, फोटो, फोटो।’बिग बॉस के नए सीजन की बात करें तो, यह हिंदी रियलिटी शो का 20वां एडिशन है, जिसमें सलमान होस्ट के तौर पर वापस आ रहे हैं। सीजन का प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है।
सीजन 4 के होस्ट बनने के बाद से ही ‘बिग बॉस’
यहां ये भी बता दें कि सलमान 2010 में अमिताभ बच्चन की जगह सीजन 4 के होस्ट बनने के बाद से ही ‘बिग बॉस’ का चेहरा रहे हैं।
सबसे पॉप्युलर और लंबे समय तक रहने वाले होस्ट
रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सबसे पॉप्युलर और लंबे समय तक रहने वाले होस्ट सलमान खान हैं, जो इस सीजन को भी होस्ट कर रहे हैं। सलमान खान लगातार इस शो का मुख्य चेहरा बने हुए हैं, हालांकि बीच में संजय दत्त(सीजन 5), फराह खान ने भी बतौर होस्ट शो को सपोर्ट किया है।
इस बार घर में दो नए और मिस्टीरियस कमरे
‘बिग बॉस’ में कई कंटेस्टेंट एक विशेष रूप से बनाए गए घर में बिना किसी बाहरी संपर्क के एक साथ रहते हैं। घर के अंदर सभी गतिविधियां कैमरों की लगातार निगरानी में होती हैं। हाल ही में इस घर के अंदर की झलकियां सामने आई हैं। बताया गया है कि इस बार घर में दो नए और मिस्टीरियस कमरे बनाए गए हैं, जिसे गेम में बड़े ट्विस्ट लाने के मदसद से रेडी किया गया है।
चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए पूरे घर में 104 कैमरे
‘बिग बॉस 20‘ घर के डिजाइन की बात करें तो इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि एक इंसान के अंदर छिपे कई चेहरों को दिखाया जा सके। वहीं घर के भीतर दीवारों पर बिग बॉस की कई आंखें लगी हैं जो यह बताती हैं कि यहां कुछ भी छिपा नहीं है। घर के अंदर शानदार गार्डन एरिया है जहां इस बार शार्क थीम पर बना स्विमिंग पूल है। इसके अलावा बाथरूम के बाहर पहरा देता एक गोरिल्ला और शतरंज के मोहरों के साथ ऑक्टोपस जैसी अनोखी कलाकृतियां भी नजर आई हैं। वहीं घर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए पूरे घर में 104 कैमरे लगाए गए हैं और सभी कंटेस्टेंट्स के लिए इस बार एक कॉमन बेडरूम रखा गया है।