भोपाल में पहली बार फेमिना मिस इंडिया-2026 का ग्रैंड फिनाले

भोपाल, मध्यप्रदेश के भोपाल में फेमिना मिस इंडिया-2026 का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें सिवनी की धनुश्री चौहान विनर रहीं। यह आयोजन “सस्टेनेबिलिटी-फर्स्ट, जीरो-वेस्ट इवेंट” की थीम पर आधारित था। इसमें पूरे प्रदेश से चुनी गईं 16 प्रतिभागी ताज के लिए मुकाबला कर रही थीं। अब विजेता राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

पहली बार मध्यप्रदेश में स्टेट ग्रैंड फिनाले

फेमिना मिस इंडिया की 60 वर्षों से अधिक पुरानी विरासत रही है। इस मंच ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली कई हस्तियां दी हैं। वर्ष 2026 में पहली बार इसका स्टेट ग्रैंड फिनाले मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया।=

60 साल की लिगसी वाला फेमिना ब्रांड पहली बार भोपाल आया

फेमिना की सिटी डायरेक्टर अपेक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि आज एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि 60 साल की लिगसी वाला फेमिना ब्रांड पहली बार भोपाल में आया है। इतना ही नहीं, 19 फरवरी यानी आज फेमिना 2026 का फिनाले भी है।

यहां के विनर अब नेशनल फेमिना कंपटीशन में मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट करेगी। इस कंपटीशन के भोपाल में होने से न केवल राजधानी बल्कि प्रदेश के अन्य शहरों के युवाओं को भी उनके घर के पास बड़े इवेंट में पार्टिसिपेट करने का मौका मिला है। यह पहली सीढ़ी है, जो उन्हें उसे रास्ते पर ले जाती है, जिस पर चलकर प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, हरनाज संधू जैसी बड़ी सेलिब्रिटी बनी।

इस बार रतलाम, शामगढ़, छिंदवाड़ा से भी पार्टिसिपेंट्स हैं

अपेक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार इवेंट की सबसे खास बात यह है कि न केवल भोपाल और इंदौर बल्कि मध्य प्रदेश के छोटे कस्बे और शहर जैसे रतलाम, शामगढ़, छिंदवाड़ा से कई पार्टिसिपेंट्स हैं। इसके अलावा किसान की बेटी से लेकर अगल-अलग प्रोफाइल की बच्चे इस बार इस मेगा इवेंट में पार्टिसिपेट कर रही हैं।

उन्हें इसके लिए इस रूप में तैयार किया गया कि वो क्राउड को फेस बेहतर तरीके से करें, इंटरव्यू अच्छे से दे सकें, पब्लिक इवेंट में अपने हुनर को बेबाकी से प्रदर्शित कर सकें।

उन्होंने बताया कि अब राज्यों को अधिकार दिया गया है कि वे स्टेट लेवल प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता को स्टेट क्राउन प्रदान कर सकें। पहले यह व्यवस्था नहीं थी। स्टेट से चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर जीतने के बाद ही क्राउन मिलता था।

150 प्रतिभागियों में से 16 फाइनलिस्ट

इस प्रतियोगिता में पूरे मध्यप्रदेश से लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न राउंड और स्क्रीनिंग के बाद ग्रैंड फिनाले के लिए 16 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। ग्रैंड फिनाले में विजेता को स्टेट लेवल क्राउन दिया गया। इसके बाद करीब डेढ़ महीने बाद वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अन्य राज्यों की विजेताओं के साथ मुकाबला करेंगी और मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

सस्टेनेबिलिटी-फर्स्ट” थीम पर आयोजन

इस बार आयोजन की सबसे खास बात इसका कॉन्सेप्ट है। यह कार्यक्रम “Sustainability-First, Zero-Waste Event” की थीम पर आधारित था। आयोजन में वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) पहल को जोड़ा गया। स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्प को “इको पार्टनर” के रूप में शामिल किया गया।

भोपाल की विरासत से जुड़ता आयोजन

इस भव्य आयोजन का संचालन ब्राइट स्टेज द्वारा किया गया। जिसकी फाउंडर डायरेक्टर निखिला गुप्ता हैं। संस्था लंबे समय से सफल और बड़े आयोजनों के लिए जानी जाती है।

यह कार्यक्रम भोपाल की ऐतिहासिक विरासत से भी जुड़ता है। रानी कमलापति और भोपाल की प्रगतिशील बेगमों की परंपरा को ध्यान में रखते हुए इसे सांस्कृतिक गौरव से जोड़ा गया है। आयोजकों का कहना है कि यह सिर्फ एक ब्यूटी पेजेंट नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है।

फेमिना मिस इंडिया-2024 के विनर निकिता बोलीं- फैशन एक कहानी

निकिता पोरवाल ने बताया कि फैशन एक कहानी है। मैंने भी अपनी संस्कृति को लेकर आगे बढ़ी और आज वह इस पोजीशन पर है। मध्य प्रदेश ट्राइबल स्टेट है। यदि हम उसी पहचान को आगे लेकर चले तो वो भी एक फैशन बन सकता है। जरूरी नहीं है कि बैगी जींस का ट्रेंड है तो सिर्फ वही फैशन है। फैशन एक कहानी है। आप जहां से भी आते हैं, अगर आप अपने जगह की कहानी को अपने कपड़ों से रिप्रेजेंट कर सकते हैं तो उससे अच्छा फैशन और कुछ नहीं हो सकता है।

Spread the love