‘मेरे प्रिय मित्र’, पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को दी जीत बधाई, ट्रंप से हुई थी लूला डा सिल्वा की ‘सीधी भिड़ंत’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को जबरदस्त जीत दर्ज करने, उनके फिर से चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति लूला को उनके शानदार पुनर्निर्वाचन पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-ब्राजील की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।

पीएम मोदी ने बधाई संदेश में क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को जहां फिर से निर्वाचन की बधाई दी। वहीं दोनों देशों के बेहतर रिश्तों को और प्रगाढ़ बनाने पर भी जोर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि ‘हम साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे। ‘ग्लोबल साउथ’ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे और एक अधिक समावेशी, न्यायसंगत और टिकाऊ दुनिया की दिशा में काम करेंगे।’

ट्रंप के मुखर आलोचक लूला ब्राजील में फिर जीते

ब्राजील के सुपीरियर इलेक्टोरल कोर्ट की ओर से जारी किए गए नतीजों के अनुसार, सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी के उम्मीदवार और ब्राजील के मौजूदा राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने प्रेसिडेंशिय इलेक्शन के दूसरे दौर (रनऑफ) में जीत हासिल की है। मतगणना में 100 फीसदी वोटों की गिनती पूरी होने के बाद ब्राजील के निर्वाचन न्यायालय ने ये घोषणा की। ट्रंप के मुखर आलोचक लूला ने अपने प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोल्सोनारो पर करीब 44 लाख वोटों की निर्णायक बढ़त से जीत हासिल की।

लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति, प्रतिद्वंद्वी बोल्सोनारो को दी शिकस्त

पहले दौर में लूला पिछड़ गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की। लूला 5 जनवरी 2027 को चार साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। यह चौथी बार होगा जब वे ब्राजील के राष्ट्रपति बनेंगे। उनकी इस जीत ने लैटिन अमेरिका में उस दक्षिणपंथी झुकाव को रोक दिया है, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन हासिल था। लूला 2027 से 2030 तक शासन करेंगे। उनके सामने एक ऐसी कांग्रेस (संसद) होगी, जिसमें बोल्सोनारो की लिबरल पार्टी के पास दशकों में सबसे ज्यादा सीटें हैं।

मेरे प्रिय मित्र, राष्ट्रपति लूला को शानदार पुनर्निर्वाचन पर हार्दिक बधाई। मैं भारत-ब्राजील की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा, व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को तत्पर हूं। हम साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे। ग्लोबल साउथ की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाएंगे, और एक अधिक समावेशी, न्यायसंगत, टिकाऊ दुनिया के निर्माण की दिशा में काम करेंगे। -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने दी लूला को जीत की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बधाई दी है। पीएम ने उन्हें अपना ‘डियर फ्रेंड’ बताते हुए उम्मीद जताई की दोनों देश मिलकर ‘ग्लोबल साउथ’ की उन्नति के लिए मिलकर काम करेंगे। इससे पहले राष्ट्रपति लूला फरवरी 2026 में भारत आए थे, जहां हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। दोनों नेताओं ने तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सेमीकंडक्टर, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, कृषि और ‘ग्लोबल साउथ’ के हितों को लेकर आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया था।

Spread the love