2030 तक भी जर्मनी से आगे नहीं निकल पाएगी भारत की इकॉनमी! देख लीजिए IMF के आंकड़े

नई दिल्ली: भारत दुनिया में बड़े देशों में सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। सरकार ने हाल में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की नॉमिनल जीडीपी 3.92 ट्रिलियन डॉलर दर्ज की गई है और वह दुनिया की छठी बड़ी इकॉनमी है। आईएमएफ के मुताबिक 2025 की इकॉनमी 7.6% की रफ्तार से बढ़ी। 2026 और 2027 में भारतीय जीडीपी के 6.5% की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान चीन की इकॉनमी क्रमश: 4.4% और 4% की रफ्तार से बढ़ सकती है। अभी भारत से आगे अमेरिका, चीन, जर्मनी, जापान और यूके हैं।

आईएमएफ की मानें तो साल 2030 में अमेरिका $37.6 ट्रिलियन के साथ दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी बना रहेगा। अभी उसकी जीडीपी का साइज $32.38 ट्रिलियन है। इसी तरह चीन की जीडीपी $26.04 ट्रिलियन पर पहुंच जाएगी $20.85 ट्रिलियन है। यूरोप की सबसे बड़ी इकॉनमी वाला देश जर्मनी $6.17 ट्रिलियन के साथ दुनिया की लिस्ट में तीसरे नंबर पर बना रहेगा। अभी उसकी जीडीपी $5.45 ट्रिलियन है।

भारत की इकॉनमी

भारत की जीडीपी 2030 तक $6.17 ट्रिलियन पहुंचने का अनुमान है। अभी भारत की इकॉनमी का साइज $4.15 ट्रिलियन है। भारत तब यूके और जापान को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच जाएगा। अभी यूके की इकॉनमी का साइज $4.26 ट्रिलियन है जबकि जापान की जीडीपी $4.38 ट्रिलियन है। 2030 तक यूके की इकॉनमी $5.14 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगी और यह जापान ($5 ट्रिलियन) से आगे निकल जाएगी।

आईएमएफ के मुताबिक 2030 में फ्रांस की इकॉनमी $4 ट्रिलियन, ब्राजील की $3.2 ट्रिलियन, इटली की $3.04 ट्रिलियन और कनाडा की जीडीपी $3 ट्रिलियन पहुंच जाएगी। इसके बाद रूस ($2.59 ट्रिलियन), मेक्सिको ($2.59 ट्रिलियन), ऑस्ट्रेलिया ($2.48 ट्रिलियन), स्पेन ($2.47 ट्रिलियन), साउथ कोरिया ($2.26 ट्रिलियन), इंडोनेशिया ($2.08 ट्रिलियन), तु्र्की ($1.93 ट्रिलियन), नीदरलैंड ($1.65 ट्रिलियन), सऊदी अरब ($1.65 ट्रिलियन) और पोलैंड ($1.38 ट्रिलियन) का नंबर है।

Spread the love