गोविंदा की भांजी और एक्ट्रेस आरती सिंह ने उनकी और मामी सुनीता आहूजा के बीच चल रहे विवाद पर रिएक्ट किया है। हाल ही सुनीता ने गोविंदा संग तलाक का केस वापस ले लिया और बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंची थीं। दोनों की शादीशुदा जिंदगी पिछले डेढ़-दो साल से
काफी मुश्किल दौर से गुजर रही है। सुनीता ने गोविंदा पर कई बार एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए और हाल ही यह दावा कर चौंका दिया कि एक्टर को-स्टार कोमल रानी के साथ शादी की योजना बना रहे थे।
मामा गोविंदा और मामी सुनीता के विवाद पर बोलीं आरती सिंह
अब जब हाल ही गोविंदा और सुनीता आहूजा के विवाद और तलाक के बारे में आरती से पूछा गया, तो उन्होंने पपाराजी से कहा कि वह मामी और घरवालों से इस बारे में बात करेंगी। साथ ही उन्होंने उन लोगों पर भी तंज कसा, जो गोविंदा और सुनीता के निजी मामले में फुटेज लेने की कोशिश कर रहे हैं।
‘मामी और घरवालों से बात करूंगी, दुनिया को बताना जरूरी नहीं’
आरती सिंह बोलीं, ‘मेरी जो फीलिंग है ना मैं वो रात को कृष्णा को कॉल करके बता दूंगी। मेरी जो फीलिंग है, मैं यश से बात करूंगी, टीना से बात करूंगी। अपनी मम्मी से बात करूंगी, मैं सुनीता मामी से बात करूंगी। मैं अपनी फीलिंग अपनी फैमिली को बताऊंगी। मैं दुनिया को बताने की जरूरत नहीं समझती।’
फुटेज लेने वालों पर आरती सिंह ने कसा तंज
आरती ने आगे कहा, ‘मैंने जैसा कहा पहले भी, मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती। ये उनका मामला है, जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं वो अच्छा वाला ले रहे हैं। मैं उनसे नहीं हूं क्योंकि मैं फैमिली मेंबर हूं।’
सुनीता ने 2 साल पहले दी थी तलाक की अर्जी, अब केस लिया वापस
बता दें कि सुनीता ने करीब दो साल पहले गोविंदा से तलाक के लिए कोर्ट की अर्जी दी थी, और यह मामला तभी से लगातार सुर्खियों में है। सुनीता ने कई इंटरव्यूज में गोविंदा के धोखे और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर पर बात की। कुछ महीने पहले उन्होंने गोविंदा का कोमल नाम की एक मराठी एक्ट्रेस संग अफेयर होने का आरोप लगाया था। अब जब गोविंदा हाल ही कोमल के साथ दिखे, तो सुनीता ने सिर्फ गोविंदा पर तंज कसा था, बल्कि कहा था कि ‘उसे शर्म आनी चाहिए’ और साथ ही ‘शुगर डैडी’ भी बोल दिया था। इस पर गोविंदा ने भी सुनीता को करारा जवाब दिया था और हद में रहने की चेतावनी दी थी।