गोविंदा की दूसरी शादी पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, सुनीता आहूजा के दावे से चौंके- उनके दिमाग में कुछ चल रहा होगा

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रही खटास में हाल ही तब नया तड़का देखने को मिला, जब सुनीता ने दावा किया कि गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार शादी करने वाले थे। लेकिन गोविंदा के मैनेजर ने इन आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि सुनीता के दिमाग में पक्का ही कुछ न कुछ तो चल रहा होगा। सुनीता ने गोविंदा की दूसरी शादी का दावा तब किया, जब वह फोन पर राखीसावंत के साथ बात कर रही थीं।

सुनीता ने गोविंदा से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी हुई थी, जिसे उन्होंने वापस ले लिया। हाल ही राखी सावंत ने पपाराजी के सामने सुनीता आहूजा को फोन किया था और स्पीकर पर बात की। उसमें सुनीता ने बताया कि कोमल और गोविंदा शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। इस पर राखी ने सुनीता को हिम्मत रखने को कहा था और साथ ही सलाह दी थी कि वह गोविंदा की 200 करोड़ रुपये की संपत्ति पर ध्यान दें।

गोविंदा की दूसरी शादी के दावे का मैनेजर ने किया खंडन

वहीं, अब गोविंदा के मैनेजर ने सुनीता द्वारा गोविंदा पर लगाए दूसरी शादी के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। साथ ही सुनीता के दावे पर हैरानी जताते हुए उन्होंने ‘इंडियाटुडे’ से कहा, ‘यह मैं आपसे सुन रहा हूं। ऐसा कुछ नहीं है और नहीं होगा। कोई दूसरी शादी नहीं हो रही। वह उनकी पत्नी हैं, और जरूर उनके दिमाग में कुछ चल रहा होगा जो उन्होंने ऐसे दावे किए।’

शशि सिन्हा ने कहा कि अगर गोविंदा सच में शादी खत्म करना चाहते या दोबारा शादी करना चाहते, तो वह खुद ही तलाक की अर्जी देते। इसके बजाय, सुनीता ने ही तलाक की अर्जी दाखिल की थी और बाद में उसे वापस लेने का फैसला किया। शशि सिन्हा ने फिर सुनीता से गुजारिश की कि वो बच्चों के भविष्य की तरफ देखें।

‘गोविंदा ने सुनीता के बारे में कभी बुरा नहीं कहा, उम्मीद है सब ठीक हो जाए’

शशि सिन्हा बोले, ‘वो दोनों समझदार लोग हैं। जहां गोविंदा ने कभी भी सबके सामने सुनीता के बारे में कुछ बुरा नहीं कहा, वहीं सुनीता ने ही घर की बातें बाहर की हैं। मुझे यकीन है कि वो दोनों अपने और अपने बच्चों के भले के लिए ही सोचते हैं। हमें नहीं पता कि उन्हें ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अपना फैसला बदल लिया, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि सब ठीक हो जाएगा। यह बच्चों के भले के लिए भी जरूरी है, क्योंकि इस तरह की नेगेटिविटी का उन पर सच में बुरा असर पड़ता है।’

गोविंदा पब्लिक इमेज को नुकसान करने वाला काम नहीं करेंगे

शशि सिन्हा ने कहा कि गोविंदा समाज के एक जिम्मेदार और सम्मानित सदस्य हैं, जो अपनी पब्लिक इमेज को नुकसान पहुंचाने वाला कोई काम कभी नहीं करेंगे। उन्होंने साफ किया कि गोविंदा ने सुनीता को सिर्फ उनके कामों के नतीजों के बारे में समझाने की कोशिश की है, लेकिन कभी उनके खिलाफ कुछ नहीं कहा। मैनेजर ने यह भी दोहराया कि दूसरी शादी की कोई बात कभी नहीं हुई और एक्टर अभी सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं।

सुनीता ने कहा था- गोविंदा और कोमल शादी करने वाले थे

बता दें कि सुनीता आहूजा से जब राखी सावंत ने हाल ही फोन पर बात की, तो उन्होंने गोविंदा की दूसरी शादी की प्लानिंग के बारे में बताया था। इस पर राखी ने सुनीता से कहा था कि वह पहले 200 करोड़ की प्रॉपर्टी अपने नाम करवा लें, नहीं तो कोमल सब ले जाएगी। साथ ही राखी ने सुनीता की तारीफ की कि उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया और कहा कि वह उन्हें सपोर्ट करना जारी रखेंगी।

गोविंदा और कोमल पर भड़की थीं सुनीता आहूजा

वहीं, हाल ही जब गोविंदा को-स्टार कोमल रानी संग दो बार साथ नजर आए, तो सुनीता आहूजा ने इस बारे में पूछे जाने पर पपाराजी से कहा था, ‘क्या बोलने का। बेटी की उम्र की लड़की को ले-लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको। बहुत बुरी बात है। दिमाग खराब हो गया है उसका। कोई भी स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है। कपड़े तो ढंग के पहनो।’

गोविंदा ने सुनीता को दी थी हद में रहने की चेतावनी

इसके बाद गोविंदा भड़क गए थे और सुनीता को जवाब देते हुए अपनी हद में रहने को कहा था। वह बोले थे, ‘सुनीता जी आप बहुत मां-बहन की गालियां देने लगी हैं। ईश्वर से आप मनाइए कि आपसे लोग प्रेरित हो गए तो अब आपका आइना देखेंगे। वो भी उसे फॉलो करेंगे। कहीं ऐसा न हो कि आपके साथ ही लोग फिर मां-बहन की गालियां देना शुरू कर दें, तो बहुत लज्जित हो जाएंगे हम सब। ये ठीक नहीं है। मत करो ये। बहुत सस्ता कर दिया है ये मां-बहन का नाम। जिस वक्त मैंने फिल्म शुरू की है, आप एक भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं, बदनाम हो जाऊं या कुछ ऐसा हो जाए कि मेरा बिजनेस ना हो। आगे भी शायद आपको मेरी कहीं ना कहीं। तो आप कृपया ऐसे बयान देकर ये जो पॉडकास्ट चला रही हैं…आप थोड़ा सा अपनी हद में रहिए।’

Spread the love