अफसाना खान ने सावन में किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के धर्म के ठेकेदार, घसीटा मां-बाप का नाम

सावन चल रहा है और ‘धुरंधर’ में ‘नाल नचणा’ गाना गाकर तहलका मचाने वालीं मशहूर पंजाबी सिंगर अफसाना ने हाल ही पति संग शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। वह पूरी तरह महादेव की भक्ति में लीन दिखीं और शिवलिंग अभिषेक की तस्वीरें शेयर की हैं। अफसाना खान पहली बार ‘तितलियां’ गाने से सुर्खियों में आई थीं। फिर वह सलमान खान के ‘बिग बॉस’ में नजर आईं और अब आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने उन्हें जबरदस्त लाइमलाइट दी।

अफसाना खान अब हाल ही पति साज़ यानी साजन शर्मा के साथ महादेव की पूजा करती दिखीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘मेरी ताकत मेरा महादेव है।’ इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं।

अफसाना खान को धर्म के ठेकेदारों ने लपेटा

हालांकि, धर्म के ठेकेदारों ने अफसाना खान और उनके पति को निशाने पर ले लिया और तंज कसने लगे। एक ने लिखा, ‘जहालत एकदम टॉप पर है। कहां से आते हैं ऐसे लोग।’ एक ने लिखा, ‘चमचों को जलन होगी अब।’

अफसाना खान की परवरिश पर भी उठाए गए सवाल

लेकिन कुछ ने हद ही पार कर दी और अफसाना खान की परवरिश के साथ-साथ उनकी पैदाइशी पर निशाना साधा। एक ने कहा कि उन्हें पैदा करके उनकी मां भी पछता रही होगी।, वहीं कुछ ने कपल के लिए कहा कि उन पर लानत है और नाम बदलने की सलाह तक दे डाली।

अफसाना खान का धर्म, किसे मानती हैं?

वैसे बता दें कि अफसाना बेशक मुस्लिम हैं, पर वह हिंदू धर्म को काफी मानती हैं। इसी साल जुलाई में वह पति के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने गई थीं। वहां उन्होंने आरती और पूजा में भी हिस्सा लिया था।

अफसाना खान का परिवार और मां-बाप

अफसाना खान की निजी जिंदगी की बात करें, तो वह पंजाब के एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुईं। उनके पिता का नाम शीरा खान था, जो एक लोकल पंजाबी सिंगर थे। अफसाना के भाई खुदा बख्श भी एक सिंगर हैं। अफसाना के पति साज़ यानी साजन शर्मा भी एक पंजाबी सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। वह हिंदू हैं और अफसाना मुस्लिम। ऐसे में परिवार से काफी दबाव का सामना करना पड़ा, पर आखिर में उन्होंने एक-दूसरे का साथ चुना।

Spread the love