शरम से लाल हो गए तेजू भैया, मल्‍ल‍िका शेरावत ने पूछा- आपने ‘मर्डर’ मूवी देखी है? तेज प्रताप बोले- बहुत बार!

बिहार के चहेते और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव राजनीति के साथ ही अपने अतरंगी अंदाज के लिए भी खासे चर्चा में रहते हैं। समर्थकों के फेवरेट तेजू भैया इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रहे हैं। शो में वैसे तो उनका इमोशनल पहलू भी नजर आया है, लेकिन एक्‍ट्रेस मल्‍ल‍िका शेरावत के साथ उनकी केमिस्‍ट्री कुछ ज्यादा ही जम रही है। बीते दिनों मल्‍लिका के साथ वर्कआउट करने के बाद अब तेजू भैया का एक और वीडियो सामने आया है, जो आपके चेहरे पर हंसी ले आएगा। सामने आए क्‍ल‍िप में मल्‍ल‍िका उनसे कॉम्‍प्‍ल‍िमेंट मांगती हैं, साथ ही पूछती हैं कि क्‍या उन्‍होंने ‘मर्डर’ फिल्‍म देखी है? बस फिर क्‍या, तेजू भैया का शरमाना दिल लूट रहा है।

सामने आए नए प्रोमो में तेज प्रताप का चुलबुला अंदाज दिख रहा है, जहां वो मल्लिका शेरावत को कॉमप्लीमेंट करते हैं और उनके लिए बांसुरी भी बजाते है। लेकिन सबसे मजेदार पल तब आता है, जब मल्‍ल‍िका पूछती हैं कि तेज जी मैं कैसी लग रही हूं?

तेज प्रताप यादव ने मल्लिका शेरावत को कहा ‘हॉट’

प्रोमो वीडियो में मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप यादवआमने-सामने बैठे हैं। शुरू में मल्लिका अपने अंदाज में तेज प्रताप से कहती हैं, ‘तेज जी आप बिहार से मिलने आए और आपने अभी तक मुझे एक भी कॉमप्लीमेंट नहीं दिया, कैसी लग रही हूं मैं?’, इस पर तेज प्रताप बेबाकी से कहते हैं कि ‘हॉट लग रही हैं।’ जिसके बाद मल्लिका पूछती हैं कि ‘और ब्यूटीफुल?’ तो इसपर तेजू भैया कहते हैं, ‘ब्यूटीफुल तो हैं आप।’

मल्लिका शेरावत ने पूछा- आपने ‘मर्डर’ फिल्‍म कितनी बार देखी है?

इसके बाद का माजरा ज्यादा मजेदार है। मल्लिका शेरावत पूछती हैं, ‘मर्डर नहीं देखी आपने ?’ जिसके जवाब देने से पहले तेजू भैया मुस्कुराते हैं, फिर शरमाते हुए जवाब देते हैं, ‘मर्डर देखा था मैंने’, जिसके बाद मल्लिका पूछती हैं, ‘कितनी बार देखी है?’ ये सुनकर तेज प्रताप थोड़ा और शरमाते हैं, चुप रहते हैं और कहते हैं, ‘बहुत बार देखा है मैंने।’ इसके बाद वीडियो में दोनों हंसते-मुस्कुराते दिखते हैं।वीडियो के आखिर में मल्लिका शेरावत की फरमाइश पर तेज प्रताप बांसुरी भी बजाते हैं। एक्‍ट्रेस कहती हैं, ‘आज आप मेरे लिए बांसुरी बजाएंगें?’ जिसके बाद तेज प्रताप बांसुरी बजाते हैं और मल्लिका उसको गौर से सुनती दिखाई देती हैं।

मल्लिका शेरावत और तेज प्रताप का वर्कआउट

इससे पहले सामने आए वीडियो में मल्लिका शेरावत एक फिटनेस इंस्ट्रक्टर की तरह तेजू भैया के साथ वर्कआउट करती दिखती थीं। वह तेज प्रताप यादव को योग आसन और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज सिखा रही थीं। मल्लिका बड़े आराम से एक्सरसाइज करती नजर आईं, जबकि तेज प्रताप को वर्कआउट में मुश्किल हो रही थी। हालांकि दर्शकों को ये जोड़ी खूब पसंद आई।

लगातार चर्चा में हैं मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड डीवा मल्लिका शेरावत इन दिनों रियलटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आ रही हैं। कभी अपने ब्रैंडेड कपड़ों को लेकर तो कभी बेबाक बात रखने के लिए मल्लिका सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब ‘भोजपुरी बवाल’ में तेज प्रताप के साथ उनका अलग अंदाज दिख रहा है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

दिल से देसी हैं तेज प्रताप यादव

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव आए दिन किसी न किसी नई स्किल से फैंस का दिल जीत लेते हैं। पिता लालू प्रसाद की तरह ही तेज प्रताप का भी देसी अंदाज उनके समर्थकों को बहुत पसंद आता है। वह बांसुरी बजाते, बाइक और साइकिल चलाते, ट्रैक्टर चलाते हैं, गायों की सेवा करते हैं और दूध दुहते हैं। तेजू भैया गजब के रील भी बनाते हैं। कभी योग-ध्यान करते हुए, कभी रैंप वॉक करते हुए, तो कभी धार्मिक अंदाज में उनके वीडियोज हमेशा चर्चा में रहते हैं।

Spread the love