भोपाल : नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती वर्ग-दो और वर्ग-तीन के पदों में वृद्धि की मांग को लेकर अनशन कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को मंगलवार को पुलिस धरना स्थल से उठा ले गई। ये अभ्यर्थी पांच दिनों से धरना-प्रदर्शन पर बैठे हैं। इसमें अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत पांच दिन से भूख-हड़ताल पर थे।
नरेंद्र को हमीदिया अस्पताल में कराया भर्ती
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि नरेंद्र को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अभ्यर्थियों ने आंदोलन समाप्त करने के बजाय इसे और तेज करने की घोषणा की है।
पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच हुई बहस
नरेंद्र राजपूत को एंबुलेंस से ले जाने के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच बहस भी हुई। एक अभ्यर्थी ने कहा कि उन्होंने शुरुआत से प्रशासन का सहयोग किया, फिर भी उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।