बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर और अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार, 26 अगस्त को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान अरुणा ईरानी बुरी तरह टूट गईं और फफक कर रो पड़ीं। एक्टर गजेंद्र चौहान और बाकी लोगों ने उन्हें किसी तरह संभाला और गले लगाकर चुप कराया। कुकू कोहली का 25 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। वह 77 साल के थे। कुकू के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री को तो झटका लगा ही, अरुणा ईरानी भी बुरी तरह टूट गईं। 26 अगस्त को जब कुकू कोहली को अंतिम संस्कार किया गया, तो फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां इसमें शामिल हुईं और उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचीं।
पति कुकू कोहली के पार्थिव शरीर को देख और उन्हें आखिरी विदाई देते वक्त अरुणा ईरानी बुरी तरह रो पड़ीं। उनका कलेजा पति को खोने के गम से छलनी हो गया और दर्द आंखों से आंसू बनकर बह निकला। वह अब एकदम अकेली पड़ गई हैं। उनकी कुकू कोहली से कोई औलाद भी नहीं है।